भारत में कई सारे एयरबेस हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं देश का सबसे बड़ा एयरबेस कौन सा है? और कहां है? पहले ये समझिए एयरबेस (Airbase) वायुसेना का एक विशेष सैन्य हवाई अड्डा है। यहां से लड़ाकू विमान, हेलीकॉप्टर और ट्रांसपोर्ट विमान का संचालन किया जाता है।
यह मुख्य रूप से युद्ध के समय ऑपरेशन चलाने, सैनिकों के प्रशिक्षण, विमानों के रखरखाव और ईंधन भरने के लिए उपयोग किया जाता है।
देश का सबसे बड़ा एयरबेस हिंडन वायु सेना स्टेशन है, जिसकी स्थापना 1 अप्रैल 1965 को गई थी। ये करीब 55 वर्ग किमी में फैला है। ये उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हिंडन नदी के पास स्थित है।
ये एयरबेस भारतीय वायु सेना की पश्चिमी वायु कमान के तहत आता है, जो कि रणनीतिक रूप से बेहद जरूरी है। क्या आपको पता है देश की राजधानी दिल्ली की सुरक्षा के लिए इसी एयरबेस पर निर्भरता है।
इसे दुनिया का आठवां सबसे बड़ा एयरबेस भी माना जाता है। यहां सुखोई Su-30MKI और C-17 ग्लोबमास्टर जैसे आधुनिक विमान भी खड़ें दिखेंगे, इसके अलावा सुपर हरक्यूलिस भी यहां दिखेगा।
जैसा कि हमने पढ़ा कि एयरबेस क्या होता है? इसका मतलब और इसका मुख्य काम क्या है। अब जानिये एयरपोर्ट के बारे में: एयरपोर्ट यानी हवाई अड्डा, यहां से हवाई जहाज (विमान) उड़ान भरते हैं, उतरते हैं और पार्क किए जाते हैं। यह यात्रियों, सामान और माल (cargo) को एक जगह से दूसरे जगह ले जाने का काम करता है।
एक खबर के अनुसार, मध्य प्रदेश में खजुराहो में इससे बड़ा एयरबेस तैयारी किया जाएगा, जो कि बनने के बाद देश का सबसे बड़े एयरबेस कहलाएगा।