CMAT 2026 Answer Key: एनटीए ने जारी की सीमैट की फाइनल आंसर की, आज शाम तक आ सकता है, ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
- Authored by: varsha kushwaha
- Updated Feb 17, 2026, 06:34 PM IST
CMAT 2026 Answer Key: NTA ने CMAT 2026 की फाइनल आंसर की पर जारी कर दी है। उम्मीदवार cmat.nta.nic.in से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि रिजल्ट और स्कोरकार्ड भी जल्द जारी किया जाएगा।
एनटीए ने जारी की सीमैट की फाइनल आंसर की
CMAT 2026 Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CMAT 2026 की फाइनल आंसर की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। CMAT 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार cmat.nta.nic.in से आंसर की पीडीएफ (CMAT 2026 Answer Key PDF) डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि बीते दिनों एनटीए द्वारा प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी, जिस पर आपत्ति प्राप्त करने के बाद अब फाइनल आंसर की जारी की गई है। आंसर की के आने के बाद अब उम्मीदवारों को CMAT 2026 Result का इंतजार है।
कब आएगा CMAT 2026 रिजल्ट
NTA द्वारा CMAT 2026 की फाइनल आंसर की जारी करने के बाद अब 25 जनवरी को 2026 को आयोजित हुई परीक्षा का रिजल्ट भी जल्द जारी किया जाएगा। बता दें कि CMAT 2026 परीक्षा में 53,453 उम्मीदवार शामिल हुए थे। जानकारी के अनुसार, रिजल्ट आज कभी भी जारी हो सकता है। उम्मीद की जा रही है का रिजल्ट शाम में 7 से 9 के बीच जारी हो सकता है।
कैसे करें CMAT 2026 का स्कोरकार्ड
एक बार CMAT 2026 का रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों से अपना स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं।
1. स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए cmat.nta.nic.in पर जाएं।
2. वेबसाइट पर दिए गए CMAT 2026 Result के लिंक पर क्लिक करें।
3. नए खुले लिंक पर एप्लीकेशन नंबर के साथ जन्म तिथि और कैप्चा कोड दर्ज करें।
4. सबमिट करने के बाद आपके स्क्रीन पर स्कोरकार्ड आ जाएगा।
5. उम्मीदवार स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और उसका प्रिंट भी ले सकते हैं।
कैसे करें CMAT 2026 आंसर की डाउनलोड
1. CMAT 2026 फाइनल आंसर की डाउनलोड करने के लिए छात्र cmat.nta.nic.in पर जाएं।
2. होमपेज पर दिए गए 'CMAT 2026 Final Answer Key' का लिंक दिखाई देगा।
3. इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने आंसर की आ जाएगी, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
रिजल्ट के बाद आगे क्या?
रिजल्ट आने के बाद उम्मीदवार अपने पसंद के कॉलेज की कट ऑफ चेक करें। कट ऑफ और CMAT स्कोर के अनुसार कॉलेज उम्मीदवारों को जीडी और इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट करेगा और आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
