JEE Mains 2023: सेशन 2 जेईई मेन के लिए jeemain.nta.nic.in पर आखिरी मौका, NTA ने दी चेतावनी

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated Mar 12, 2023, 12:11 PM IST

JEE Mains 2023 Session 2 Registration: जेईई मेन परीक्षा 2023 को लेकर उम्मीदवार प्रवेश परीक्षा के लिए एनटीए यानी राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in की मदद से जाकर आवेदन कर सकते हैं। आज 12 मार्च 2023 को इन पदों के लिए अप्लाई किए जाने का आखिरी मौका है।

JEE Main 2023 Session 2 Application Form: संयुक्त प्रवेश परीक्षा यानी जेईई मेन्स 2023 सेशन 2 के अप्रैल सेशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 12 मार्च को खत्म होंगे। उम्मीदवार एनटीए यानी राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर प्रवेश परीक्षा के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन फीस भुगतान विंडो भी आज रात बंद हो जाएगी। जेईई मेन 2023 सेशन 2 इंजीनियरिंग और आर्किटेक्चर / प्लानिंग उम्मीदवारों दोनों के लिए आयोजित होता है।

JEE Mains 2023 Registration Last Date

JEE Mains 2023

नए और मौजूदा दोनों उम्मीदवार दूसरे सेशन में उपस्थित हो सकते हैं। जिन लोगों ने सेशन 1 में अपने फॉर्म भरे थे और परीक्षा फीस भुगतान किया था, वे सीधे आवेदन संख्या और पासवर्ड के साथ लॉग इन करें और सेशन 2 में उपस्थित होने के लिए कुछ विवरण अपडेट कर सकते हैं। पेपर, माध्यम, योग्यता का राज्य कोड, पता प्रमाण, परीक्षा शहरों को बदलने की अनुमति है।

End of Feed