JEE Main Result 2024: जल्द जारी होगा जेईई मेन्स का रिजल्ट, जानें क्या हो सकता है कट ऑफ मार्क्स

JEE Main Session 2 Result 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार जेईई मेन्स 2024 का रिजल्ट अप्रैल में ही जारी किया जा सकता है। रिजल्ट के साथ जेईई मेन्स का कट ऑफ भी जारी होगा। उम्मीदवार जेईई मेन्स 2024 के लिए विषयवार कटऑफ के लिए अंक ऑनलाइन देख सकेंगे।

JEE Main Session 2 Result 2024: देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली JEE Main 2024 परीक्षा खत्म होने वाली है। परीक्षा खत्म होने के बाद रिजल्ट की तैयारी शुरू हो जाएगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, जेईई मेन्स परीक्षा सेशन 2 का रिजल्ट 25 अप्रैल 2024 तक जारी हो सकता है।

JEE Main Result 2024

जेईई मेन्स रिजल्ट जल्द जारी होगा

जेईई मेन्स 2024 सेशन 2 परीक्षा का रिजल्ट जल्द जारी होगा। रिजल्ट जारी होने से पहले अनुमानित कट ऑफ के बारे में जान लें। जेईई मेन 2024 क्वालीफाइंग कटऑफ और प्रवेश कटऑफ एक दूसरे से अलग-अलग होंगे। जेईई मेन्स कटऑफ 2024 के बारे में अधिक जानकारी आगे दी गई है।

End of Feed