JEE Main Session 2 Answer Key: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (National Testing Agency) यानी एनटीए जल्द ही सत्र 2 के लिए जेईई मेन आंसर की (JEE Main Session 2 Answer Key) 2023 जारी करेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आंसर की (Answer Key) आज या इस हफ्ते किसी भी समय जारी की जा सकती है, हालांकि एनटीए (NTA) ने अभी तक रिलीज की तारीख और समय की पुष्टि नहीं की है। एक बार आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर चेक कर सकेंगे।
JEE Main Session 2 Answer Key: आज जारी हो सकती है जेईई मेंस सेशन 2 आंसर की 2023।
छात्रों को आपत्तियां उठाने का अवसर दिया जाएगा, जिसके आधार पर एनटीए अंतिम आंसर की तैयार करेगा। उम्मीदवारों को प्रत्येक प्रश्न के परिवर्तन के अनुरोध के लिए एक निश्चित शुल्क का भुगतान करना होगा। आपत्तियों पर विचार करने के बाद एनटीए सत्र 2 के परिणाम घोषित करेगा। परिणामों के अलावा एनटीए रैंक सूची भी जारी करेगा, जिसके बाद टॉप 2,50,000 सफल छात्र जेईई एडवांस्ड 2023 के लिए बैठेंगे।
जेईई मेन 2023 के लिए मॉर्किंग स्कीम में प्रत्येक सही उत्तर देने पर छात्रों को 4 अंक प्राप्त होंगे और किसी भी गलत उत्तर के लिए -1 दिया जाएगा और आंसर नहीं देने पर -0 अंक मिलेगा। जेईई मेन 2023 सत्र 2 अप्रैल 6, 8, 10, 11, 12, 13 और 15, 2023 को दो पालियों में आयोजित किया गया था। सुबह की पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर की पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक।
इस साल लगभग 9.4 लाख छात्र सत्र 2 के लिए उपस्थित हुए, जो देश के 15 शहरों समेत लगभग 330 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई थी। आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार उन्हें डाउनलोड कर सकेंगे।
