एजुकेशन

JEE Main Admit Card 2023: जानें कब जारी होगा जईई मेन एडमिट कार्ड, jeemain.nta.nic.in से करना होगा डाउनलोड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jan 17, 2023, 02:02 PM IST

JEE Main Admit Card 2023: जेईई मेन परीक्षा के एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जेईई मेन एडमिट कार्ड 2023 आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा। अगर आपने भी परीक्षा के लिए आवेदन किया है तो यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

JEE Main Admit Card 2023

Photo : iStock

JEE Main Admit Card 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जेईई मेन जनवरी सेशन की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज यानी 17 जनवरी 2023 को जारी किया जा सकता है। जिन स्टूडेंट्स ने जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वह एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट से परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

JEE Main Exam 2023: ऑनलाइन मोड में होगी परीक्षा

जेईई मेन परीक्षा का आयोजन 24 जनवरी से 31 जनवरी 2023 तक सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक ऑनलाइन मोड में किया जाएगा। जेईई मेन परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी, बंगाली, गुजराती, पंजाबी, मराठी, तमिल और तेलुगु समेत 13 भाषाओं में होगी।

JEE Main Admit Card 2023: कब आएगा एडमिट कार्ड

जनवरी सेशन के लिए जेईई मेन परीक्षा में अब एक हफ्ते से भी कम समय बचा है, ऐसे में परीक्षा का एडमिट कार्ड आज जारी होने की पूरी संभावना है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। एडमिट कार्ड जारी होते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। इसके साथ ही डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

How to download JEE Main January Session Admit Card 2023

  • सबसे पहले जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर जेईई मेन एडमिट कार्ड 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
  • अब स्टूडेंट्स जेईई मेन एडमिट कार्ड 2023 चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।

JEE Main Intimation Slip 2023: वेबसाइट कर लें नोट

जेईई मेन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर ही जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड से पहले एनटीए इंटिमेशन स्लिप भी जारी करेगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। स्टू़डेट्स परीक्षा में शामिल होने से पहले एडमिट कार्ड में दिए निर्देशों को जरूर पढ़ लें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article