JEE Main Admit Card 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की और से जेईई मेन के दूसरे दिन की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज जारी किया जा सकता है। जिसके बाद स्टूडेंट्स एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट से जेईई मेन एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।
JEE Main Day 2 Admit Card 2023
JEE Main 2023 Admit Card: जेईई मेन एडमिट कार्ड जल्द
एनटीए ने हाल ही में जेईई मेन के लिए एडमिट कार्ड जारी किया है। हालांकि, यह केवल पहले दिन की परीक्षा के लिए है। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, जेईई मेन के दूसरे दिन यानी 25 जनवरी 2023 को आयोजित की जाने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 22 जनवरी को जारी किया जाना था। हालांकि, एनटीए ने अभी तक एडमिट कार्ड नहीं जारी किया है।
JEE Main Day 2 Admit Card 2023: आज होगा जारी
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जेईई मेन एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। साथ ही एडमिट कार्ड की डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी। वहीं, आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए स्टूडेंट्स को इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
How to download JEE Main Admit Card 2023
- एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर जेईई मेन एडमिट कार्ड 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि के जरिए लॉगिन करें।
- स्टूडेंट्स जेईई मेन एडमिट कार्ड 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
JEE Main Session 1 Exam 2023: कब होगी परीक्षा
जेईई मेन परीक्षा 24 जनवरी, 25 जनवरी, 29 जनवरी, 30 जनवरी, 31 जनवरी और 1 फरवरी 2023 को आयोजित की जाएगी। सेशन 1 परीक्षा देश के 290 और देश के बाहर 25 शहरों में होगी। परीक्षा से जुड़ी जानकारी के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।
