JEE Main 2026 सेशन 2 परीक्षा कल से, बिना फोटो आईडी के नहीं मिलेगी एंट्री, ज्वेलरी और स्टॉल पहनने की मनाही

JEE Main 2026: एनटीए जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा कल यानी 2 अप्रैल से शुरू होने वाली है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को परीक्षा गाइडलाइन, ड्रेस कोड और इससे संबंधित अन्य दिशा-निर्देशों पर ध्यान देने जरूरी है। क्योंकि परीक्षा के दौरान जरा सी गलती छात्रों पर भारी पड़ सकती है।

JEE Main 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा का आयोजन किया जाता है। JEE Main Session 2 Exam कल यानी 2 अप्रैल 2026 से शुरू हो जाएगा। इस परीक्षा में 16 लाख से अधिक छात्र शामिल होने वाले हैं। अगर आप भी उन छात्रों में शामिल है, जो कल इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, तो आपके लिए परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देशों, ड्रेस कोड आदि के बारे में जानना जरूरी है। तो आइए आपको उन महत्वपूर्ण नियमों के बारे में बताएं, ताकि आपको परीक्षा के दौरान परेशानी का सामना न करना पड़े।

JEE Main 2026

JEE Main Session 2 Exam 2026

जेईई मेन परीक्षा के क्या है ड्रेस कोड?

एनटीए द्वारा छात्रों को सलाह दी गई है कि वह परीक्षा के दिन हलके और आरामदायक कपड़े पहनकर आए। इसके साथ ही लड़कों मेटल वाली वस्तुएं जैसे- चेन, अंगूठी या मेटल बटन की शर्ट आदी पहनने से बचना है। वहीं लड़कियों को दुपट्टा, स्टॉल, ज्वेलरी आदि पहनने से मना किया गया है।

End of Feed