JEE Main 2025 Exam : जेईई मेंस परीक्षा 2025 को लेकर इंतजार करने वाले छात्रों को ये खबर जरूर पढ़नी चाहिए। JEE Main 2025 Notification जल्द जारी होने की संभावना है। National Testing Agency दो सत्रों में Joint Entrance Examination (JEE) का आयोजन करेगी। जानें क्या हो सकती है JEE Main 2025 Exam Session 1 और JEE Main 2025 Exam Session 2
जेईई मेंस 2025 परीक्षा कब होगी (Image - TNN)
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने घोषणा की है कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा (मुख्य)-2025 परीक्षा के सेक्शन बी के लिए वैकल्पिक प्रश्न अब उपलब्ध नहीं होंगे। एजेंसी ने एक अलग घोषणा में कहा कि जेईई मेन 2025 के लिए आधिकारिक वेबसाइट यानी jeemain.nta.ac.in पर जल्द ही पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होगी।
JEE Main 2025 Exam ? जेईई मेंस परीक्षा 2025
| JEE Main 2025 Exam Session 1 | जनवरी में संभावित |
| JEE Main 2025 Exam Session 2 | अप्रेल में संभावित |
JEE Main 2025
JEE Main Exam 2025 भारत के विभिन्न प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों में BE/BTech, B.Arch और B.Pharma पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। JEE Main भारत में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) में प्रवेश पाने के इच्छुक JEE एडवांस परीक्षा के उम्मीदवारों के लिए योग्यता परीक्षा भी है।JEE Main 2025 Registration
पंजीकरण के लिए आपको jeemain.nta.ac.in पर जाने की जरूरत है। ध्यान रहे, संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन्स साल में दो बार आयोजित की जाती है। इसके अलावा, जेईई मेन्स 2025 को भी दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। आपको सलाह दी जाती है कि अगर टारगेट JEE Main 2025 क्लियर करना है, तो तिथियों के इंतजार में नहीं रहिए, तैयारी जोर शोर से शुरू कर दीजिए।
What is JEE Exam, क्या है जेईई
जेईई-मेन के बारे में जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें, पहले इस परीक्षा को एआईईईई नाम से जाना जाता था। इस परीक्षा के माध्यम से छात्रों को देश के टॉप इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट्स जैसे राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (एनआईटी), भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईआईटी) और कुछ अन्य कॉलेजों, जिन्हें "केन्द्रीय वित्तपोषित तकनीकी संस्थान" (सीएफटीआई) के रूप में नामित किया गया है, में प्रवेश मिलता है।
