JEE Main 2024: जनवरी में होगी जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा, जानें कब आएगा नोटिफिकेशन

JEE Main 2024, JEE Main Notification 2024 Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जेईई मेन सेशन 1 एग्जाम का नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जल्द जारी किया जाएगा। बता दें कि यह परीक्षा जनवरी में आयोजित की जाएगी।

JEE Main 2024, JEE Main Notification 2024 Date: जेईई एग्जाम की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम मेन (JEE Main Session 1 Exam 2024) का नोटिफिकेशन बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद स्टूडेंट्स एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर तय समय के अंदर ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।

JEE Main Exam 2024

JEE Main Exam 2024

JEE Main Exam Date 2024: कब होगी जेईई मेन परीक्षा

एनटीए एग्जाम कैलेंडर के अनुसार, जेईई मेन सेशन 1 एग्जाम का आयोजन 24 जनवरी से 1 फरवरी तक किया जाएगा। वहीं, सेशन 2 की परीक्षा 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक होगी। यह परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू सहित कुल 13 भाषाओं में होगी। दोनों सत्रों के लि एडमिट कार्ड एग्जाम से 15 दिन पहले या फिर एक सप्ताह पहले जारी कर दिया जाएगा।

End of Feed