एजुकेशन

Bihar Board DElEd Admission 2023: शुरू हुए आज से बिहार डीएलएड एडमिशन, देखें कौन कब तक कर सकता है अप्लाई, कितनी है सीट्स

Bihar Board D.El.Ed Admission 2023: डीएलएड एडमिशन 2023 के लिए आज से आवेदन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार 5 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। कुल 306 डीएलएड कॉलेजों में प्रवेश का मौका है, जानें कौन कर सकता है आवेदन? कितनी है सीट्स

Image

बिहार डीएलएड एडमिशन

Bihar Board DElEd Admission 2023: राज्य में डीएलएड एडमिशन 2023 के लिए आज से आवेदन शुरू हो गए हैं। अब इच्छुक उम्मीदवार क्रेडिंशियल के माध्यम से बिहार बोर्ड डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2023 के लिए अप्लाई कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 5 नवंबर है, उम्मीदवारों के पास कुल 306 डीएलएड कॉलेजों में प्रवेश का मौका है, जानें कौन कर सकता है आवेदन व कितनी है सीट्स

बिहार बोर्ड डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2023 पास करने वाले अभ्यर्थियों के लिए आखिरकार बड़ा अपडेट आ गया है। दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है, सत्र 2023-25 के लिए बिहार बोर्ड 24 हजार सीटों पर एडमिशन लेगा। राज्यभर में 66 सरकारी और 240 निजी डीएलएड कॉलेज हैं। एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय बेहद सावधानी बरतें, मोबाइल नंबर की जानकारी सही से भरें, क्योंकि उसी पर ओटीपी आएगा, जिसके माध्यम से आवेदन स्वीकार किया जाएगा।

क्या है लॉगइन आईडी व पासवर्ड

यदि लॉगइन आईडी व पासवर्ड की जरूरत पड़ती है, तो अभ्यर्थी का आईडी उनका रोल नंबर होगा जबकि जन्मतिथि पासवर्ड होगा। स्कोर कार्ड में रैंक, आरक्षण कोटि व कॉलेज विकल्प के आधार पर चयन सूची की जानकारी दी जाएगी। पहली सेलेक्शन लिस्ट 11 नवंबर को जारी होगी, इसके आधार पर 13 से 18 नवंबर तक नामांकन होगा।

कब आएगी दूसरी व तीसरी सेलेक्शन लिस्ट

दूसरी सेलेक्शन लिस्ट 26 को आएगी और इसके लिए नामांकन 27 और 28 नवंबर को होगा। इसके बाद तीसरी सेलेक्शन सूची 1 दिसंबर को आएगी और दाखिला 2 से 4 दिसंबर तक होगा।

डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2023 का रिजल्ट

लिस्ट में चयनित छात्रों को जल्द से जल्द आवंटित संस्थान में नामांकन लेना अनिवार्य होगा, निर्धारित समय तक ऐसा न करने पर उन्हें जगह नहीं दी जाएगी। नामांकन से असंतुष्ट छात्र 11 से 18 नवंबर तक स्लाइड अप के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। बता दें, बिहार बोर्ड ने डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2023 का रिजल्ट 16 अक्टूबर को जारी किया था।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article