SSC CGL Answer Key 2023, SSC CGL Tier II Answer Key 2023: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) टियर 2 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की (SSC CGL Provisional Answer Key 2023) जल्द ही जारी की जाएगी। जिन अभ्यर्थियों ने एसएससी सीजीएल एग्जाम 2023 में भाग लिया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी एसएससी सीजीएल टियर 2 आंसर-की 2023 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
SSC CGL Answer Key 2023 Date: कब आएगी आंसर-की
आयोग द्वारा सीजीएल टियर 2 परीक्षा 26 अक्टूबर और 27 अक्टूबर को आयोजित की गई थी। वहीं, इससे पहले टियर 1 परीक्षा 14 जुलाई से 27 जुलाई तक हुई थी, जिसका रिजल्ट 19 सितंबर को जारी किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आयोग द्वारा टियर 2 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की नवंबर के पहले सप्ताह में जारी कर दी जाएगी।
SSC CGL Tier II Answer Key 2023: दर्ज कराएं आपत्ति
एसएससी सीजीएल टियर 2 आंसर-की 2023 जारी होने के बाद यदि अभ्यर्थियों को किसी सवाल या जवाब पर आपत्ति हो तो वह तय समय के अंदर ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान भी करना होगा। इन आपत्तियों पर विचार के बाद ही आयोग फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी करेगा।
How to Download SSC CGL Answer Key 2023
- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर सीजीएल टियर 2 आंसर-की 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक पीडीए खुल जाएगा।
- अभ्यर्थी इस पीडीएफ को चेक करके डाउनलोड कर सकेंगे।
SSC CGL Result 2023: कब तक आएगा रिजल्ट
एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा का रिजल्ट भी नवंबर या दिसंबर में जारी किया जा सकता है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। इस परीक्षा के माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों में 7500 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।
