JEE Main 2023 Paper 2: जारी हुई जेईई मेन सत्र 1 पेपर 2 की आंसर की, यहां से करें चेक

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Feb 28, 2023, 11:30 AM IST

JEE Main 2023 Paper 2 Final Answer Key Released: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए ने आज, 28 फरवरी, 2023 को जेईई मेन सत्र 1 पेपर 2 की आंसर की जारी कर दी है। जेईई मेन जनवरी सत्र के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार अब बी.आर्क और बी.प्लानिंग के पेपर 2 के लिए आंसर की चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

JEE Main 2023 Paper 2 Final Answer Key Released: क्या आपने जेईई मेंस सेशन 1 परीक्षा में भाग लिया है, यदि हां तो आपके लिए बड़ा अपडेट आ गया है, बता दें, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए ने सत्र 1 पेपर 2 के लिए जेईई मेन्स फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है। उम्मीदवार जेईई मेन्स सत्र 1 पेपर 2 फाइनल आंसर की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के माध्यम से देख सकते हैं। हालांकि यहां डायरेक्ट लिंक के साथ स्टेप बाय स्टेप रिजल्ट व फाइनल आंसर की देखने का तरीका बताया गया है।

End of Feed