JEE Main 2023 Eligibility Criteria: जेईई मेन में 75 फीसदी नंबर जरूरी या नहीं, बॉम्बे हाई कोर्ट आज सुनाएगा फैसला

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated May 3, 2023, 10:46 AM IST

JEE Main 2023 Eligibility Criteria: वकील अनुभा श्रीवास्तव सहाय की ओर से दायर याचिका पर 24 अप्रैल को बॉम्बे हाई कोर्ट में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय वी गंगापुरवाला और न्यायमूर्ति संदीप वी मार्ने की पीठ ने सुनवाई की थी।

JEE Main 2023 Eligibility Criteria: जेईई मेन 2023 पात्रता मानदंड (JEE Main 2023 Eligibility Criteria) पर बॉम्बे हाई कोर्ट (Bombay High Court) आज यानी बुधवार (3 मई) को फैसला सुनाएगा। बॉम्बे हाई कोर्ट ने मंगलवार को जेईई मेन (JEE Main 2023) 75 प्रतिशत पात्रता मानदंड को चुनौती देने वाली जनहित याचिका पर बुधवार के लिए फैसला सुरक्षित रख लिया था। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एस वी गंगापुरवाला और न्यायमूर्ति एस वी मार्ने की पीठ फैसला सुनाएगी।

JEE Main 2023, JEE Main, JEE Main 2023 Eligibility Criteria

JEE Main 2023 Eligibility Criteria Verdict: बॉम्बे हाई कोर्ट आज सुनाएगा फैसला।

जेईई मेन और जेईई एडवांस्ड 2023 पात्रता मानदंड (JEE Main 2023 Eligibility) उम्मीदवारों को आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी और सीएफटी में प्रवेश पाने के लिए 12वीं बोर्ड परीक्षा में न्यूनतम 75 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य बनाते हैं। छात्रों ने पात्रता मानदंड को ये कहते हुए चुनौती दी है कि अगर वे जेईई मेन में उच्च अंक प्राप्त करते हैं और बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत अंक प्राप्त नहीं कर पाते हैं, तो उन्हें उचित अवसर से वंचित कर दिया जाएगा।

End of Feed