एजुकेशन

TN 12th Result 2023: अगले हफ्ते जारी होगा तमिलनाडु बोर्ड के 12वीं का रिजल्ट, tnresults.nic.in पर आएगा परिणाम

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated May 3, 2023, 09:51 AM IST

TN 12th Result 2023: इस साल 8.8 लाख के करीब छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा तमिलनाडु के 3169 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू हुई और दोपहर 1.15 बजे खत्म हुई। छात्रों को पहले 15 मिनट - 10 से 10.15 बजे तक प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए दिए गए थे।

Image

TN 12th Result 2023: अगले हफ्ते जारी होगा तमिलनाडु बोर्ड के 12वीं का रिजल्ट।

Photo : iStock

TN 12th Result 2023: सरकारी परीक्षा निदेशालय, तमिलनाडु सरकार अगले हफ्ते तमिलनाडु बोर्ड (TN 12th Result 2023) के 12वीं का परिणाम 2023 घोषित करेगी। पिछले हफ्ते आधिकारिक अपडेट के अनुसार 12वीं परीक्षा के (TN 12th Result) परिणाम 8 मई, 2023 को सुबह 9.30 बजे घोषित किए जाएंगे। डीजीई टीएन आधिकारिक वेबसाइट tnresults.nic.in पर परिणाम घोषित किए जाएंगे। रिजल्ट घोषित होने के बाद लिंक जेनरेट होगा।

अपडेट के मुताबिक TN HSE +2 के परिणाम तमिलनाडु के स्कूल शिक्षा मंत्री की ओर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किए जाएंगे, जो अन्ना सेंट्री लाइब्रेरी कॉन्फ्रेंस में आयोजित की जाएगी। TN HSE +2 की परीक्षा देने वाले छात्रों का ही रिजल्ट घोषित किया जाएगा। DGETN ने 13 मार्च, 2023 से 3 अप्रैल, 2023 तक तमिलनाडु कक्षा 12वीं की परीक्षा आयोजित की थी।

8.8 लाख के करीब छात्र इस साल परीक्षा में हुए थे शामिल

इस साल 8.8 लाख के करीब छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा तमिलनाडु के 3169 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू हुई और दोपहर 1.15 बजे खत्म हुई। छात्रों को पहले 15 मिनट - 10 से 10.15 बजे तक प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए दिए गए थे। पिछले साल यानी 2022 में हाई स्कूल का रिजल्ट 20 जून 2022 को घोषित किया गया था। 12वीं के रिजल्ट के साथ 10वीं का रिजल्ट भी घोषित किया गया था। 2022 में लगभग 93.76 प्रतिशत छात्रों ने कक्षा 12 और 90.07 ने कक्षा 10 उत्तीर्ण की थी। 25 लाख के करीब छात्र कक्षा 10 और 12 के लिए उपस्थित हुए थे।

इस साल रिजल्ट के साथ पासिंग प्रतिशत भी जारी किया जाएगा। TN 12वीं परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करने चाहिए। तमिलनाडु डीजीई अगले हफ्ते 12वीं का रिजल्ट घोषित करेगा। उम्मीद है कि 10वीं की परीक्षा भी इसी समय के आसपास जारी होगी।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article