एजुकेशन

MPBSE MP Board Results 2023: जारी हुआ बड़ा अपडेट! इस दिन जारी होगा एमपी बोर्ड का रिजल्ट

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated May 3, 2023, 11:27 AM IST

MPBSE MP Board Results 2023 official date: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन एमपी बोर्ड रिजल्ट 2023 की घोषणा को लेकर एक खबर आई है। आखिरकार एमपी बोर्ड रिजल्ट डेट को लेकर खुलासा हो गया है, जिन छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे यहां से रिजल्ट डेट नोट कर सकते हैं।

Image

एमपी बोर्ड का रिजल्ट 2023

Madhya Pradesh Board of Secondary Education, MPBSE MP Board Results 2023 for 10th, 12th exam का रिजल्ट जारी होने को लेकर अपडेट आ गया है, जो छात्र एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा 2023 के रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए आखिरकार एमपी बोर्ड रिजल्ट डेट को लेकर खुलासा हो गया है, जिन छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे यहां से रिजल्ट डेट नोट कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 20 मई, 2023 के बाद 10वीं, 12वीं परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा करेगा। हालांकि सटीक तारीख को लेकर अभी रुझान क्लियर नहीं है। मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, एमपीबीएसई द्वारा इन रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। जैसे ही एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षाओं का रिजल्ट जारी किया जाएगा, यहां तुरंत से डायरेक्ट लिंक को शेयर किया जाएगा।

क्या है नया अपडेट

आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, बोर्ड ने अभी तक इसे जारी करने के लिए किसी विशेष तारीख की घोषणा नहीं की है। हालांकि, मीडिया में खबर आई है कि बोर्ड के अधिकारियों ने मीडिया संगठन से बातचीत में कहा कि छात्रों को 20 मई, 2023 के बाद ही परिणाम की उम्मीद करनी चाहिए। उन्होंने साझा किया कि अभी तक कक्षा 10 के पेपर की चेकिंग पूरी नहीं हुई है।

मध्य प्रदेश बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा मार्च में आयोजित की थी। कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 1 मार्च से 27 मार्च, 2023 के बीच आयोजित की गई थी। कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 2 मार्च से शुरू हुई और 1 अप्रैल, 2023 को समाप्त हुई। सभी परीक्षाएं एक ही पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच आयोजित की गई थी।

एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद ऐसे करें चेक

  • परीक्षा देने वाले पंजीकृत छात्र एमपीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर 10वीं या 12वीं कक्षा के लिंक पर क्लिक करें
  • दूसरे पेज पर रीडायरेक्ट होने के बाद, आवश्यक विवरण दर्ज करें
  • विवरण सबमिट करने के बाद, परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा।

एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एक साथ जारी करेगा। पिछले साल, परिणाम 29 अप्रैल, 2022 को घोषित किए गए थे। वर्ष 2022 में, कक्षा 10 का उत्तीर्ण प्रतिशत 59.54 प्रतिशत और कक्षा 12 का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 72.72 प्रतिशत था। इस साल कब जारी होगा भले अभी सटीक तारीख नहीं आई है, लेकिन अस्थाई जानकारी के अनुसार, रिजल्ट 20 मई के बाद उपलब्ध होंगे। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल पर MPBSE 10th and 12th class results link के साथ साथ MP Board Metric and Intermediate Results 2023 से जुड़े सारे अपडेट जैसे टॉपर्स लिस्ट, पासिंग पर्सेंटज आदि जानकारी दी जाएगी।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article