बिहार के शुभम कुमार ने JEE Advanced में किया टॉप, 360 में से 330 नंबर लाकर रच दिया इतिहास

JEE Advanced Topper 2026 Shubham Kumar: इंडियन इंस्टीट्टयूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT Roorkee) ने जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर अपना परिणाम चेक सकते हैं। यहां बिहार के शुभम कुमार ने 360 में से 330 अंक प्राप्त कर टॉप किया है।

JEE Advanced Topper 2026 Shubham Kumar: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की ने जेईई (एडवांस्ड) 2026 के परिणाम घोषित कर (JEE Advanced Topper 2026) दिए हैं। अभ्यर्थी आज यानी 1 जून को सुबह 10 बजे से आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर अपना स्कोर देख (JEE Advanced Topper) सकते हैं। इस वर्ष बिहार के लाल शुभम कुमार ने जेईई मेन के बाद जेईई एडवांस्ड की परीक्षा में भी इतिहास रच दिया है। उन्होंने जेईई एडवांस्ड की परीक्षा में 360 में से 330 अंक प्राप्त कर कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

JEE Advanced Topper 2026 Shubham Kumar

JEE Advanced Topper 2026: जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा में बिहार के शुभम कुमार ने किया टॉप

JEE Advanced Topper 2026 Shubham Kumar: बिहार के इस जिले से रखते हैं ताल्लुक

बता दें शुभम बिहार के गया जिले के रहने वाले हैं। शुभम की इस सफलता के बाद गया शहर के वार्ड संख्या 38 स्थित नादरागंज ब्राह्मणी घाट में बेहद खुशी की माहौल है। शुभम के पिता शिव कुमार, जो पेशे से एक व्यवसायी हैं और माता कंचन देवी हाउस वाइफ हैं। खास बात यह है कि जेईई मेन 2026 के दोनों सत्रों में भी शुभम टॉपर्स की लिस्ट में शामिल थे। यहां जनवरी और अप्रैल दोनों सत्र में उनके पूरे 100 पर्सेंटाइल मार्क्स हैं।

End of Feed