UP Homeguard Result 2026, Sarkari Result: यूपी होमगार्ड के 41 हजार से ज्यादा पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UP Homeguard Result 2026) खबर है। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया का जायजा (UP Homeguard Result) लिया है। उन्होंने अधिकारियों को पूरी प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से पूरी करने का निर्देश दिया है। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि जल्द ही रिजल्ट जारी होने वाला है। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upprpb.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
UP Homeguard Result 2026: कब हुई थी यूपी होमगार्ड की परीक्षा
बता दें यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को आयोजित की गई थी। इसके लिए कुल लाखों की संख्या में उम्मीदवारों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए कुल 41424 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
UP Homeguard Result 2026 Check Here: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
- सबसे पहले UPPBPB की ऑफिशियल वेबसाइट upprpb.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर UPPBPB
UP Home Guard Result 2026 लिंक पर क्लिक करें। - रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- यहां सर्च बॉक्स पर जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित होता है तो उम्मीदवार सफल माने जाएंगे।
UP Homeguard Result: लिखित परीक्षा के बाद होगा फिजिकल
यूपी होमगार्ड भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार आगे की भर्ती प्रक्रिया के लिए पात्र माने जाएंगे। फिजिकल के लिए पुरुष उम्मीदवारों को 25 मिनट में 4.8 किलोमीटर की दौड़ क्वालीफाई करना होगा। जबकि महिला अभ्यर्थियों को 14 मिनट में 2.4 किलोमीटर की दौड़ निकालना होगा।
UP Homeguard Result 2026: रिजल्ट की नहीं कोई जानकारी
ध्यान रहे अभी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड ने होमगार्ड के पदों पर भर्ती परीक्षा के रिजल्ट से संबंधित किसी प्रकार का कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। इससे संबंधित अधिसूचना जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा।
