एजुकेशन

JEE Advanced Result 2026 Released: जारी हुआ जेईई एडवांस्ड परीक्षा का रिजल्ट, 56,880 अभ्यर्थी सफल, शुभम कुमार ने किया टॉप

JEE Advanced Result 2026 Released On jeeadv.ac.in: रतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की ने जेईई (एडवांस्ड) 2026 के परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

Image

JEE Advanced Result 2026 Released: यहां देखें जेईई एडवांस्ड परीक्षा का रिजल्ट

JEE Advanced Result 2026 Released On jeeadv.ac.in: जेईई एडवांस्ड परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (JEE Advanced Result 2026) खबर है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की ने जेईई (Advanced) 2026 के परिणाम घोषित कर (JEE Advanced Result) दिए हैं। उम्मीदवार 1 जून को सुबह 10 बजे से आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर अपना स्कोर देख सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा। बता दें जेईई एडवांस्ड परीक्षा 17 मई को आयोजित की गई थी। एग्जाम दो पालियों में निर्धारित उपस्थित हुए थे।

आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए कुल 1,87,389 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 1,79,694 छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए थे। इसमें 56,880 ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। यहां महिला उम्मीदवारों की कुल संख्या 10,107 है। वहीं अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

JEE Advanced Result 2026: ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले jeeadv.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर JEE Advanced Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर स्कोर कार्ड अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

JEE Advanced Result: शुभम कुमार ने किया टॉप

बता दें इस वर्ष IIT दिल्ली क्षेत्र के शुभम कुमार ने कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यहां उन्होंने 360 में से 330 अंक प्राप्त किए। IIT दिल्ली क्षेत्र की ही आरोही देशपांडे ने CRL में 77 अंक प्राप्त किए और 360 में से 280 अंक हासिल करके शीर्ष महिला उम्मीदवार के रूप में स्थान प्राप्त किया।

JEE Advanced Result: आईआईटी दिल्ली से निकले तीनों टॉपर

जेईई एडवांस्ड 2026 की परीक्षा में शीर्ष तीन स्थान आईआईटी दिल्ली क्षेत्र के उम्मीदवारों ने प्राप्त किए। शुभम कुमार ने 330 अंकों के साथ परीक्षा में शीर्ष स्थान प्राप्त किया, वहीं कबीर छिल्लर ने 329 अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। जतिन चाहर ने 319 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

JEE Advanced Topper List 2026: यहां दें जेईई एडवांस्ड टॉपर्स की लिस्ट

  1. शुभम कुमार 330 IIT दिल्ली
  2. कबीर छिल्लर 329 IIT दिल्ली
  3. जतिन चाहर 319 IIT दिल्ली
  4. मोहित शेखर शुक्ला 319 IIT मद्रास
  5. कुची संदीप 318 IIT मद्रास
  6. बी. जयकृष्णा श्रीनिवास 314 IIT बॉम्बे
  7. अर्नव गौतम 314 IIT दिल्ली
  8. कनिष्क जैन 313 IIT बॉम्बे
  9. मेडिसेट्टी नागा सहर्षा 312 IIT मद्रास
  10. दर्श सिक्का 311 IIT दिल्ली

इस कॉलेज से सबसे ज्यादा छात्रों ने पास की परीक्षा

जेईई (एडवांस्ड) 2026 के टॉप 500 अभ्यर्थियों में सबसे अधिक 174 छात्र IIT मद्रास ज़ोन से रहे। इसके बाद IIT बॉम्बे और IIT दिल्ली का स्थान रहा।

जोनटॉप 500 में अभ्यर्थीकुल सफल
IIT मद्रास17414,294
IIT बॉम्बे12012,389
IIT दिल्ली11410,697
IIT रुड़की465,637
IIT भुवनेश्वर235,428
IIT कानपुर165,552

जेईई एडवांस्ड के रिजल्ट से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। यहां आप इससे संबंधित पूरी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article