JEE Advanced Answer Key 2024, jeeadv.ac.in: जेईई एडवांस्ड की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान आज यानी 2 जून 2024, रविवार को ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन की आंसर की जारी करने जा (JEE Advanced Answer Key) रहा है। स्टूडेंट आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड (JEE Advanced Answer Key 2024 Date) कर सकेंगे। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को कल यानी 3 जून 2024 शाम 5 बजे तक का समय (JEE Advanced Answer Key 2024 Download) दिया जाएगा। दर्ज आपत्तियों का निपटारा करने के बाद एक्सपर्ट इसपर रिव्यू करेंगे। वहीं फाइनल आंसर की 9 जून को जारी होने की उम्मीद है।
JEE Advanced Answer Key 2024: यहां डाउनलोड करें जेईई एडवांस्ड आंसर की
JEE Advanced Answer Key: दो पालियों में परीक्षाएं
बता दें जेईई एडवांस्ड एग्जाम 26 मई को आयोजित की गई थी। परीक्षा दो पालियों में निर्धारित थी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक थी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षाएं दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक हुई थी।JEE Advanced Answer Key 2024: मैथ्स और केमिस्ट्री के सवाल आसान
इस वर्ष जेईई एडवांस्ड का प्रश्नपत्र मॉडरेट था। एक तरफ जहां मैथ्स और केमिस्ट्री के सवाल आसान थे। वहीं छात्र फिजिक्स का पहला पेपर भी आसान बता रहे थे। हालांकि दूसरा पेपर काफी कठिन था। अब जल्द ही अभ्यर्थियों के रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। यहां नीचे दिए स्टेप बाय स्टेप के जरिए रिजल्ट चेक कर सकेंगे।JEE Advanced Answer Key 2024 Download
- सबसे पहले jeeadv.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर आंसर की वाले लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना लॉगइन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- उत्तर कुंजी आपके स्क्रीन पर आ जाएगी।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
