जम्मू में क्षतिग्रस्त स्कूल मरम्मत पूरी होने तक रहेंगे बंद, डिविजनल कमिश्नर का बड़ा आदेश

Jammu Kashmir School Closed News : जम्मू कश्मीर में लगातार भारी बारिश के चलते स्कूल की कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इसके चलते यहां डिविजनल कमिश्नर ने ऐसे स्कूलों को जब तक मरम्मत न हो जाए बंद करने का आदेश दिया है।

Jammu Kashmir School Closed News: जम्मू कश्मीर में लगातार बारिश का दौर जारी। लगातार भारी बारिश और जलजमाव के चलते स्कूल की कई बिल्डिंगे क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इसके चलते जम्मू के डिविजनल कमिश्नर रमेश कुमार ने सभी डिप्टी कमिश्नरों को निर्देश दिया है कि हाल की बारिश के कारण असुरक्षित या क्षतिग्रस्त पाई गई स्कूल की इमारतों को तुरंत बंद कर दिया जाए और जरूरी मरम्मत पूरी होने तक उनका इस्तेमाल न किया जाए। एक सरकारी प्रवक्ता ने रविवार को यह जानकारी दी।

Jammu Kashmir School Closed News Today

Jammu Kashmir School Closed Today: जम्मू में क्षतिग्रस्त स्कूल मरम्मत पूरी होने तक रहेंगे बंद

प्रवक्ता ने बताया कि सभी मुख्य कृषि अधिकारियों को प्रभावित इलाकों में किसानों को हुए फसल के नुकसान का आकलन करने और उचित मदद देने के लिए जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने का भी निर्देश दिया गया है।

End of Feed