Jaipur Education Summit 2025: शिक्षा महाकुंभ में एआई और नई टेक्नोलॉजी से रूबरू होंगे छात्र, शिक्षा मंत्री सहित 350 वक्ता लेंगे भाग

Jaipur Education Summit 2025: राजस्थान की राजधानी जयपुर में 20 से 24 जनवरी तक शिक्षा का सबसे बड़ा महाकुंभ होने जा रहा है। इस समिट में देश भर के कुल 350 वक्ता भाग लेंगे जिसमें एआई और नई तकनीकि के प्रति छात्रों को जागरूक किया जाएगा।

6th Jaipur Education Summit 2025: राजस्थान की राजधानी जयपुर में 20 से 24 जनवरी तक शिक्षा का सबसे बड़ा महाकुंभ यानी जयपुर एजुकेशन समिट का आयोजन होने जा रहा है। शिक्षा के इस महाकुंभ में देश भर के कुल 350 वक्ता भाग लेंगे जिसमें एआई और नई तकनीकि के प्रति युवाओं को जागरूक किया जाएगा। इस समिट में युवाओं और शिक्षा के सशक्तिकरण पर चर्चा होगी। इस अवसर पर छात्रों के हितों, उनके अधिकार और समानता की बात होगी। कार्यक्रम आयोजन प्रमुख सुनील नारनौलिया ने बताया कि इस समिट का उद्देश्य न केवल शिक्षा को बढ़ावा देना है बल्कि छात्रों को जीवन में सही दिशा देने के लिए प्रेरित करना भी है। कार्यक्रम में राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा, हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य भी शिरकत करेंगे।

Jaipur Education Summit 2025

Jaipur Education Summit 2025

कुल 200 सत्र होंगे आयोजित

शिक्षा जगत के इस महाकुम्भ में कुल 200 से अधिक सत्र होंगे, जिसमें देशभर के विद्वान शामिल होंगे। जयपुर के 7 अलग-अलग स्थानों पर यह समिट आयोजित होगा। इन सत्रों में शिक्षा, तकनीक और करियर पर चर्चा की जाएगी। इस कार्यक्रम में 50,000 से अधिक छात्र और उनके अभिभावक भाग लेंगे। गुरुवार को आयोजकों ने जयपुर में प्रेस वार्ता आयोजित कर कार्यक्रम की रूपरेखा बताई।

End of Feed