एजुकेशन

ICSE Result 2026 Expected Date: आईसीएसई 10वीं का रिजल्ट कब होगा जारी, कहां से देखें सबसे तेज

ICSE Result 2026 Class 10: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) ICSE कक्षा 10वीं का रिजल्ट जल्द जारी करने वाली है। एक बार जारी होने के बाद इन्हें cisce.org से देखा जा सकेगा, जानें क्या है एक्पेक्टेड तारीख

Image

सीबीएसई 10वीं परिणाम 2026 सबसे पहले देखें

ICSE Result 2026 Expected Date: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) ICSE कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी होने की तैयारी लगभग हो गई है। पेन-पेपर मोड में आयोजित की गई इस परीक्षा का परिणाम cisce.org या results.cisce.org से देखा और डाउनलोड किया जा सकेगा। (ICSE Result 2026 Date) एक जानकारी के अनुसार, CISCE ICSE कक्षा 10वीं के साथ साथ ISC कक्षा 12वीं के नतीजे भी जारी किए जाएंगे। इन रिजल्ट को ऑनलाइन मोड में जारी किए जाने की तैयारी है। छात्र अपने रोल नंबर तैयार रखें क्योंकि ICSE Result 2026 10th देखने के लिए क्रेडेंशियल के रूप में रोल नंबर अनिवार्य होगा।

ICSE Result 2026 When, प्रेस कॉन्फ्रेंस का होगा आयोजन

CISCE बोर्ड के अधिकारी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए ISC और ICSE के नतीजे जारी किए जाएंगे। स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट cisce.org के अलावा timesnowhindi.com/education पर से भी देखा जा सकेगा।

अपने स्कोरकार्ड ऑनलाइन देखने के लिए उन्हें लॉगिन विंडो में अपने लॉगिन क्रेडेंशियल, जैसे UID, इंडेक्स नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करने होंगे।

ICSE Result 2026 Expected Date

ICSE परिणाम 2026 की संभावित तिथि

छात्रों को ओरिजनल सर्टिफिकेट कैसे मिलेगा?

ICSE कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से 30 मार्च, 2026 तक आयोजित की गईं थी। वहीं, ISC कक्षा 12 की परीक्षाएं 12 फरवरी से 6 अप्रैल, 2026 तक आयोजित की गई। ऑनलाइन जारी किए गए CISCE के नतीजे अस्थायी प्रकृति के होंगे। नतीजे घोषित होने के कुछ समय बाद छात्र अपने संबंधित स्कूलों से अपनी मूल मार्कशीट और पास सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकेंगे।

पिछले साल कब जारी किया गया था रिजल्ट

पिछले साल, ICSE और ISC के नतीजे 30 अप्रैल को सुबह 11 बजे घोषित किए गए थे। ICSE परीक्षाओं में कुल 2,52,557 छात्र और ISC परीक्षाओं में 99,551 छात्र शामिल हुए थे।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article