JAC Board Exam 2024: जारी हुई झारखंड बोर्ड 10वीं व 12वीं डेट शीट, जानें कब शुरू होगी परीक्षा

JAC Board Exam Date 2024, Jharkhand Board 10th 12th Date Sheet 2024: झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 10वीं व 12वीं एग्जाम की डेट शीट आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जारी कर दी है। स्टूडेंट्स यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से झारखंड बोर्ड 10वीं व 12वीं डेट शीट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

JAC Board Exam Date 2024, Jharkhand Board 10th 12th Date Sheet 2024: झारखंड बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 10वीं व 12वीं एग्जाम की डेट जारी कर दी है। जिन स्टूडेंट्स ने झारखंड बोर्ड एग्जाम (JAC Jharkhand Board Exam 2024) के लिए अप्लाई किया था, वह आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in से झारखंड बोर्ड 10वीं व 12वीं डेट शीट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

JAC Jharkhand Board Exam 2024

JAC Jharkhand Board Exam 2024

Jharkhand Board Exam 2024 Date: फरवरी में होगी परीक्षा

झारखंड बोर्ड द्वारा जारी डेट शीट के अनुसार, कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का आयोजन 6 फरवरी से 26 फरवरी 2024 तक किया जाएगा। झारखंड बोर्ड 10वीं परीक्षा सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:05 बजे तक और 12वीं परीक्षा 2 बजे से शाम 5:20 तक होगी। वहीं, प्रैक्टिकल एग्जाम का आयोजन 28 फरवरी से 11 मार्च तक किया जाएगा।

End of Feed