JAC 8th Result 2024, Jharkhand Board Class 8th Result 2024 Date and Time: झारखंड में इस साल कक्षा 8वीं की परीक्षा दे चुके स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से कक्षा 8वीं परीक्षा का रिजल्ट (JAC 8th Result 2024) किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर रोल नंबर (JAC 8th Result 2024 Roll Number Link) दर्ज करके अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी झारखंड बोर्ड कक्षा 8वीं रिजल्ट 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी। बता दें कि कक्षा 9वीं व 11वीं परीक्षा का रिजल्ट पहले ही जारी किया जा चुका है।
JAC 8th Result 2024 Date
JAC Class 8th Result 2024 Date: कब तक जारी होगा रिजल्ट
झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने कक्षा 8वीं रिजल्ट की सटीक तारीख और समय का ऐलान फिलहाल नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रिजल्ट की घोषणा इसी सप्ताह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर दी जाएगी। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। साथ ही झारखंड बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2024 की डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
How to download JAC 8th Result 2024
- जेएसी की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं।
- फिर कक्षा 8वीं रिजल्ट 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
Jharkhand Board 8th Result 2024: पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर
झारखंड बोर्ड कक्षा 8वीं परीक्षा का आयोजन 16 मार्च को किया गया था। यह परीक्षा सुबह 9:45 बजे से 1 बजे और दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल 8वीं परीक्षा में लगभग 5 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जिन्हें अब बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार है। ध्यान रहे कि इस परीक्षा में पास होने के लिए सभी विषयों में कम से कम 33 फीसदी अंक हासिल करना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की आधिाकरिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
