IOCL Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: आईओसीएल में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (IOCL Recruitment 2023) खबर है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने अपने यहां पर टेक्नेशियन और ट्रेंड अप्रेंटिस के पदों पर वैकेंसी (IOCL Trade Apprentice Vacancy) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब समेत अन्य राज्यों के इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के पदों की रिक्तियों पर भर्ती (IOCL Vacancy 2023) की जाएगी।
IOCL Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: आईओसीएल ने अप्रेंटिस के पदों पर निकाली वैकेंसी
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए आज यानी 16 दिसंबर को लिंक एक्टिव कर दिया गया है। अभ्यर्थी यहां 5 जनवरी 2023 तक अपना पंजीकरण कर सकते हैं। यहां आप आईओसीएल टेक्नेशियन और ट्रेड अप्रेंटिस के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया व आवेदन प्रक्रिया के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
IOCL Trade Apprentice Vacancy 2023: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के इन पदों पर आवेदन करने के लिए अलग अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। वहीं आयु सीमा की बात करें तो यहां आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए। साथ ही यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।IOCL Technician & Trade Apprentice Recruitment 2023: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट iocl.com पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर IOCL Technician, Trade Apprentice Recruitment 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना पंजीकरण करें, रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद अपना एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
