'आप खुद को पांच साल बाद कहां देखते हैं...', इंटरव्यू में कैसे दें इस सवाल का असरदार जवाब

Interview Tips 5 Saal Baad Khud ko Kahan dekhte hain: नौकरी के इंटरव्यू में कुछ सवाल लगभग हर उम्मीदवार से पूछे जाते हैं, जिनमें सबसे आम और महत्वपूर्ण सवाल होता है—“आप खुद को पांच साल बाद कहां देखते हैं?” यह सवाल साधारण जरूर लगता है, लेकिन इसका जवाब उम्मीदवार की सोच, लक्ष्य और प्रोफेशनल अप्रोच को उजागर करता है। इसलिए इसका जवाब सोच-समझकर देना बेहद जरूरी होता है।

Interview Tips 5 Saal Baad Khud ko Kahan dekhte hain: नौकरी के इंटरव्यू में कुछ सवाल लगभग हर उम्मीदवार से पूछे जाते हैं, जिनमें सबसे आम और महत्वपूर्ण सवाल होता है—“आप खुद को पांच साल बाद कहां देखते हैं?” इस सवाल का सबसे प्रभावी जवाब वही माना जाता है, जिसमें उम्मीदवार अपने स्किल्स को बेहतर बनाने, नई जिम्मेदारियां लेने और संगठन के साथ ग्रोथ करने की बात करता है।यह सवाल साधारण जरूर लगता है, लेकिन इसका जवाब उम्मीदवार की सोच, लक्ष्य और प्रोफेशनल अप्रोच को उजागर करता है। इसलिए इसका जवाब सोच-समझकर देना बेहद जरूरी होता है। उदाहरण के तौर पर, आप कह सकते हैं कि “पांच साल बाद मैं खुद को एक ऐसे प्रोफेशनल के रूप में देखता/देखती हूं, जिसने अपने क्षेत्र में मजबूत पकड़ बना ली हो और टीम या प्रोजेक्ट को लीड करने की जिम्मेदारी निभा रहा/रही हो।”

इंटरव्यू में कैसे दें सवालों के असरदार जवाब

इंटरव्यू में कैसे दें सवालों के असरदार जवाब

इस सवाल का जवाब कैसे दें

इस सवाल के जवाब में बहुत ज्यादा महत्वाकांक्षी या अवास्तविक जवाब देने से भी बचना चाहिए। जैसे—“मैं पांच साल में आपकी कुर्सी पर बैठना चाहता हूं”—इस तरह के जवाब नकारात्मक असर डाल सकते हैं। ध्यान रखने वाली बात यह है कि आपका जवाब कंपनी और जॉब रोल के अनुरूप होना चाहिए। ऐसा न लगे कि आप केवल पद और सैलरी पर फोकस कर रहे हैं। इसके बजाय सीखने, योगदान देने और निरंतर विकास की बात करें। इससे इंटरव्यूअर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

End of Feed