INI CET Result 2024 Declared: आईएनआई सीईटी की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, दिल्ली ने आज यानी 25 मई 2024 को इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट जारी कर (INI CET Result) दिया है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
INI CET Result 2024 Declared: यहां देखें आईएनआई सीईटी का रिजल्ट
इस बार आईएनआई सीईटी की परीक्षा 19 अप्रैल को आयोजित की गई थी। यहां कुल 45,360 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को अपना लॉगइन और क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।
How To Check INI CET Result 2024
- aiimsexams.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर INI CET Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर स्कोर कार्ड डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
