Indian Bank SO Admit Card 2025 OUT: इंडियन बैंक ने इंडियन बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन लोगों ने इस परीक्षा में भाग लिया था वे आधिकारिक वेबसाइट indianbank.in के अलावा खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से भी Indian Bank SO Admit Card 2025 Download कर सकते हैं।
इंडियन बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर परीक्षा के एडमिट कार्ड
Indian Bank SO Exam
इंडियन बैंक ने इंडियन बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन इस 13 दिसंबर, 2025 को करेगी। उम्मीदवारों ने परीक्षा की तैयारी कर ली होगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका देखें
ध्यान रहे, स्पेशलिस्ट ऑफिसर एग्जाम देने वाले कैंडिडेट्स को हॉल टिकट के साथ वैलिड फोटो ID ले जानी होगी। इंडियन बैंक SO एडमिट कार्ड 2025 रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड देकर डाउनलोड किया जा सकता है, और इसमें रोल नंबर, कैंडिडेट का फोटो, सिग्नेचर और एग्जामिनेशन सेंटर की डिटेल्स होंगी।
Indian Bank SO Admit Card 2025 Step to Download
इंडियन बैंक SO एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने का तरीका देखें
- ऑफिशियल वेबसाइट, indianbank.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'करियर' बटन पर क्लिक करें
- अब “स्पेशलिस्ट ऑफिसर” एडमिट कार्ड के तौर पर दिए गए लिंक पर क्लिक करें
- रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉग इन करें।
- इंडियन बैंक SO एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसमें दी गई सभी डिटेल्स वेरिफाई करें
- परीक्षा के दिन के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से 171 पदों को भरा जाना है।
