इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती का रिजल्ट कब जारी होगा, joinindianarmy.nic.in से ऐसे करें चेक

Indian Army Agniveer CEE Result 2026: भारतीय सेना जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर इंडियन आर्मी अग्निवीर कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE) 2026 के नतीजे घोषित करेगी। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन जारी रिजल्ट PDF के जरिए अपना क्वालिफाइंग स्टेटस देख सकते हैं।

Indian Army Agniveer CEE Result 2026: भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती परीक्षा (CEE) 2026 में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय सेना कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) का रिजल्ट जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर सकती है। हालांकि, रिजल्ट जारी करने की अभी तक कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपना नाम या रोल नंबर मेरिट लिस्ट PDF में खोज सकेंगे। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में बुलाया जाएगा, जिसमें फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT), फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT), मेडिकल परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन शामिल होंगे। अंतिम चयन इन सभी चरणों में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

कब जारी होगा अग्निवीर भर्ती का रिजल्ट

कब जारी होगा अग्निवीर भर्ती का रिजल्ट

भारतीय सेना ने इस वर्ष अग्निवीर भर्ती के लिए कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) का आयोजन 1 जून से 16 जून 2026 के बीच कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में किया था। इस परीक्षा में अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD), टेक्निकल, क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल, ट्रेड्समैन और वूमेन मिलिट्री पुलिस सहित विभिन्न श्रेणियों के अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। अब उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के परिणाम का इंतजार है।

End of Feed