India Post GDS Result : इंडिया पोस्ट की दूसरी मेरिट लिस्ट कब आएगी, कैसे और कब कर सकेंगे चेक

India Post GDS Result 2026 : इंडिया पोस्ट जीडीएस की दूसरी मेरिट लिस्ट का उम्मीदवार बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। चलिये इस लेख में जानते हैं कि अगली लिस्ट किस डेट में जारी होनी है। India Post की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in से उम्मीदवार रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

India Post GDS Result 2026 : इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 के लिए पहली मेरिट लिस्ट 6 मार्च 2026 को ही जारी कर दी थी। स्टेट वाइज मेरिट लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर जारी की गई थी। अब कई उम्मीदवार दूसरी मेरिट लिस्ट का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि विभाग ने अभी तक अगली लिस्ट जारी करने की कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है। आवेदकों को एक सिस्टम-जेनरेटेड मेरिट लिस्ट के आधार पर चयन के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। मेरिट लिस्ट 10वीं कक्षा की सेकेंडरी स्कूल परीक्षा में (मान्यता प्राप्त बोर्ड से) प्राप्त नंबर्स/ग्रेड/पॉइंट्स को नंबर्स में बदलकर तैयार की जाएगी।

India Post GDS Result 2026

India Post GDS Result 2026

शॉर्टलिस्ट किए गए आवेदकों का अंतिम चयन ओरिजनल डॉक्यूमेंट्स के फिजिकल वेरिफिकेशन (physical verification) के बाद ही होगा।

End of Feed