India Post GDS 2nd Merit List 2026 Released: इंडिया पोस्ट जीडीएस के दूसरी मेरिट लिस्ट का इंतजार करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (India Post GDS 2nd Merit List 2026) खबर है। डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक की 28 हजार वाली भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर (India Post GDS 2nd Merit List) दी है। यहां आवेदन करने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाकर अपनी सेकेंड मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें पहली मेरिट लिस्ट 6 मार्च को जारी की गई थी। वहीं अब दूसरी मेरिट लिस्ट का भी लिंक एक्टिव कर दिया गया है। आपने जिस सर्कल के लिए आवेदन किया था, उस सर्कल की लिस्ट में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज कर मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
बता दें सेकेंड मेरिट लिस्ट के जरिए कुल 28,588 डाक सेवक के पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणा चेक कर सकते हैं।
India Post GDS 2nd Merit List 2026: ऐसे चेक करें अपना नाम
- सबसे पहले indiapost.gov.in पर जाएं।
- होमेज पर जाकर GDS Online Engagement Schedule I, January 2026 List II of Shortlisted Candidates लिंक पर क्लिक करें।
- मेरिट लिस्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- यहां अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित होता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।
India Post GDS 2nd Merit List: 27 अप्रैल तक जमा करें अपने डॉक्यूमेंट्स
ध्यान रहे जिन उम्मीदवारों का ग्रामीण डाक सेवक की दूसरी मेरिट लिस्ट के लिए चयन हुआ है, उन्हें 27 अप्रैल 2026 तक अपने सभी डॉक्यूमेट्स वेरिफिकेशन के लिए डिवीजनल ऑफिस तक पहुंचाना होगा। सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि यहां आप अपने सभी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट् के साथ जरूरी दस्तावेजों की फोटोकॉपी के 2 सेट जरूर लेकर जाएं। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
