IIT JAM 2027 आवेदन में सुधार के लिए विंडो ओपन, 1 दिसंबर तक इन डिटेल्स में कर सकेंगे बदलाव

आईआईटी खड़गपुर ने IIT खड़गपुर के आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए करेक्शन विंडो खोल दी है। जिन उम्मीदवारों के आवेदन के दौरान गलती हुई है, वह JOAPS पोर्टल पर जाकर सुधार कर सकते हैं।

IIT JAM 2027 Correction Window Open: ज्वाइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर्स (IIT JAM 2027) के लिए आवेदन प्रक्रिया पहले ही पूरी हो गई है। इस दौरान फॉर्म में हुई गलती में सुधार का मौका देने के लिए IIT Kharagpur ने करेक्शन विंडो खोल दी गई है। जिन अभ्यर्थियों से फॉर्म भरते समय किसी विवरण में टाइपिंग या सिलेक्शन की गलती हो गई थी, वह अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एप्लिकेशन फॉर्म में जरूरी बदलाव कर पाएंगे। बता दें कि उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 7 दिन का समय दिया गया है। इस अवधि के भीतर ही उन्हें सुधार की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। करेक्शन विंडो बंद होने के बाद सुधार का मौका नहीं दिया जाएगा। आईआईटी और अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों में पोस्टग्रेजुएट कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए यह परीक्षा बेहद अहम मानी जाती है।

IIT JAM 2027

IT JAM 2027 आवेदन में सुधार के लिए विंडो ओपन (Photo - AI/Newsroom Verified)

क्या है करेक्शन विंडो बंद होने की डेट

आईआईटी जैम 2027 के एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार की विंडो 1 दिसंबर 2026 को बंद हो जाएगी। उम्मीदवार इस निर्धारित समय-सीमा के भीतर ही अपने आवेदन में जरूरी बदलाव कर सकते है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-CGSSB ने निकाली 215 सब इंजीनियर पदों की भर्ती

किन डिटेल्स में कर सकेंगे बदलाव?

उम्मीदवार अपने फॉर्म में निम्नलिखित विवरणों में सुधार या बदलाव कर सकते हैं -

परीक्षा शहर व केंद्र वरीयतापरीक्षा केंद्रों की पसंद या प्राथमिकताओं में बदलाव।
टेस्ट पेपरचुने गए विषय/टेस्ट पेपर में संशोधन या अतिरिक्त पेपर का विकल्प (नियमानुसार व लागू शुल्क के साथ)।
श्रेणी व दिव्यांगता विवरणआरक्षित श्रेणी या दिव्यांगता से जुड़ी जानकारी में सुधार।
व्यक्तिगत व शैक्षणिक विवरणनाम, जन्मतिथि, माता-पिता का नाम, योग्यता/डिग्री से जुड़ी जानकारी तथा फोटो/हस्ताक्षर/दस्तावेज अपलोड से जुड़े सुधार (जहां पोर्टल पर अनुमति दी गई हो)।

आवेदन में सुधार कैसे करें?

स्टेप 1 - आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए उम्मीदवार JOAPS पोर्टल या परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2 - अपने Enrollment ID / Email ID और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।

स्टेप 3 - आवेदन सुधार के दिए गए विकल्प पर क्लिक करें।

स्टेप 4 - जिन विवरणों में बदलाव करना है, उन्हें ध्यानपूर्वक अपडेट करें।

स्टेप 5 - यदि किसी बदलाव के लिए अतिरिक्त शुल्क लागू हो तो उसका ऑनलाइन भुगतान करें।

स्टेप 6 - फॉर्म को फाइनल सबमिट करने के बाद संशोधित फॉर्म का प्रिंट आउट लें।

IIT JAM 2027 परीक्षा से जुड़ी अन्य अहम बातें

IIT JAM के स्कोर के माध्यम से देश के विभिन्न आईआईटी (IITs) और आईआईएससी समेत कई संस्थानों में पोस्टग्रेजुएट व इंटीग्रेटेड कोर्स में प्रवेश लिया जा सकता है।

अभ्यर्थी ध्यान दें

परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले उम्मीदवार, जिन्हें आवेदन में सुधार की आवश्यकता है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वह आखिरी दिन सर्वर ट्रैफिक या तकनीकी समस्या से बचने के लिए 1 दिसंबर से पहले ही अपने पूरे फॉर्म की दोबारा जांच करके सुधार दर्ज कर दें। इसके साथ ही उम्मीदवारों को बता दें कि टेस्ट पेपर या श्रेणी बदलने पर यदि कोई अंतर शुल्क (Difference Fee) बनता है, तो भुगतान सफल होने के बाद ही सुधार मान्य माना जाएगा, इसलिए सबमिशन के बाद अपडेटेड स्टेटस जरूर चेक करें।

End Article
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर...

End of Feed