IIT JAM 2025 Result OUT: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली ने आज 18 मार्च, 2025 को मास्टर्स के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा, JAM रिजल्ट की घोषणा कर दी है। इन रिजल्ट की घोषणा jam2025.iitd.ac.in पर की गई है। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार अपना नामांकन/ईमेल आईडी और पासवर्ड सबमिट करके आधिकारिक वेबसाइट से अपना स्कोर देख सकेंगे।
आईआईटी जैम 2025 परिणाम हुआ जारी
IIT JAM 2025 Scorecard
IIT JAM 2025 स्कोरकार्ड 24 मार्च से 31 जुलाई, 2025 के बीच डाउनलोड किया जा सकेगा।
IIT JAM 2025 Result Download
IIT JAM 2025 Result Download करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें:-
चरण 1: IIT JAM 2025 Result Website joaps.iitd.ac.in पर जाएं।
चरण 2: IIT JAM 2025 Result Link पर क्लिक करें।
चरण 3: लॉगिन जानकारी सबमिट करें।
चरण 4: IIT JAM 2025 Result स्क्रीन पर आ जाएगा।
चरण 5: IIT JAM 2025 Result Check करें।
चरण 6: IIT JAM 2025 Result Download करें।
स्कोरकार्ड अपलोड होने के बाद संस्थान JOAPS Portal पर प्रवेश के लिए आवेदन पत्र जमा करने के लिए 26 मार्च से 9 अप्रैल तक का समय देगा।
प्रवेश पाने वाले IIT की सूची
2025-2026 शैक्षणिक वर्ष के लिए 89 स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के लिए, JAM 2025 निम्नलिखित IIT में विभिन्न स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में 3,000 से अधिक स्थानों पर सीधे प्रवेश प्रदान करता है:
- आईआईटी भिलाई
- आईआईटी भुवनेश्वर
- आईआईटी बॉम्बे
- आईआईटी दिल्ली
- आईआईटी (ISM) धनबाद
- आईआईटी गांधीनगर
- आईआईटी हैदराबाद
- आईआईटी पटना
- आईआईटी रुड़की
- आईआईटी रोपड़
- आईआईटी तिरुपति
- आईआईटी (BHU) वाराणसी
- आईआईटी इंदौर
- आईआईटी जम्मू
- आईआईटी गुवाहाटी
- आईआईटी मद्रास
- आईआईटी मंडी
- आईआईटी जोधपुर
- आईआईटी कानपुर
- आईआईटी खड़गपुर
- आईआईटी पलक्कड़
यह परीक्षा 22 IIT और अन्य भाग लेने वाले संस्थानों में मास्टर ऑफ साइंस (MSc) और MSc-PhD संयुक्त पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की गई थी।
