IIM Lucknow Placement 2026: Indian Institute of Management Lucknow ने अपने फाइनल प्लेसमेंट सेशन 2026 को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। यह प्लेसमेंट ड्राइव पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम (PGP) के 40वें बैच और एग्रीबिजनेस मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम (PGP-ABM) के 21वें बैच के लिए आयोजित की गई थी। इस साल कुल 559 स्टूडेंट्स को 580 से ज्यादा जॉब ऑफर्स मिले।
आईआईएम लखनऊ प्लेसमेंट 2026
प्लेसमेंट में कंसल्टिंग, फाइनेंस, जनरल मैनेजमेंट, प्रोडक्ट मैनेजमेंट, सेल्स एंड मार्केटिंग, ऑपरेशंस, रिटेल और ई-कॉमर्स जैसे कई सेक्टर्स से रोल ऑफर किए गए।
टॉप रिक्रूटर्स
इंस्टीट्यूट के प्रेस स्टेटमेंट के मुताबिक, इस साल कई दिग्गज कंपनियों ने IIM लखनऊ से टैलेंट हायर किया। इनमें शामिल हैं:
Accenture, Aditya Birla Group, Adobe, Amazon, Alvarez & Marsal, American Express, Bain & Company, Boston Consulting Group, Deloitte, EY-Parthenon, Goldman Sachs, Google, J.P. Morgan, Kearney, Landmark Group, McKinsey & Company, Media.net, Microsoft, Navi, Procter & Gamble, PwC, RIL और Tata Administrative Services
सैलरी पैकेज का रिकॉर्ड प्रदर्शन
IIM लखनऊ प्लेसमेंट 2026 में इस बार पैकेज के मामले में भी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला:
- सबसे ज्यादा घरेलू पैकेज: 1 करोड़ रुपये प्रति वर्ष
- सबसे ज्यादा इंटरनेशनल पैकेज: 65 लाख रुपये प्रति वर्ष
- औसत सैलरी: 33.2 लाख रुपये प्रति वर्ष (LPA)
- मीडियन सैलरी: 32.9 लाख रुपये प्रति वर्ष
पहली बार रिक्रूट करने वाली कंपनियां भी शामिल
इस बार प्लेसमेंट सीजन में कई नए रिक्रूटर्स भी जुड़े, जिनमें Accuracy, Agratas, Analysys Mason, Berger, BlackRock, boAt, Darwinbox, Dezerv, Essar Group, Forvis Mazars, HDFC IB, Hero Future Energies, HiLabs, James Douglas, Jindal Steel, Lloyds Metals, Neo Asset Management, Novaa One, Shaadi.com, Shapoorji Pallonji, StoneX और Uber भी शामिल रहीं।
पिछले साल का डेटा
अगर 2025 के डेटा की बात करें, तो पिछले साल भी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनजेमेंट (IIM) लखनऊ में प्लेसमेंट शानदार देखा गया था। आईआईएम लखनऊ में वर्ष 2025 में हाईएस्ट प्लेसमेंट पैकेज 75 लाख रुपये का देखा गया था। जबकि प्लेसमेंट सेशन में 570 छात्रों को 600 से अधिक नौकरी के ऑफर दिए गए थे।
