IIM कोझिकोड ने 'एग्‍जीक्‍यूटिव पोस्‍ट ग्रेजुएट प्रोग्राम इन मैनेजमेंट' के लिए मांगे आवेदन, 19वें बैच के लिए दाखिले की घोषणा

IIM Kozhikode Admission: आईआईएम कोझिकोड ने मैनेजमेंट में अपने एग्‍जीक्‍यूटिव पोस्‍ट ग्रेजुएट प्रोग्राम के 19वें बैच के लिए आवेदन मंगाए हैं। यह प्रोग्राम वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए है जो अपने लीडरशिप रोल को और आगे बढ़ाना चाहते हैं।

कोझिकोड: भारतीय प्रबंधन संस्थान कोझिकोड (आईआईएम कोझिकोड) ने कामकाजी पेशेवरों के लिए अपने दो साल के एमबीए प्रोग्राम, 'एग्जीक्यूटिव पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम' (ईपीजीपी) के 19वें बैच के लिए दाखिले शुरू कर दिए हैं। इस घोषणा के साथ, संस्थान ने कार्यकारी शिक्षा (एग्जीक्यूटिव एजुकेशन) के क्षेत्र में एक प्रमुख केंद्र के रूप में अपनी स्थिति को और मजबूत किया है। यह प्रोग्राम किताबी ज्ञान और व्यावहारिक समझ का एक बेहतरीन मिश्रण है, जो वैश्विक मानकों और उद्योगों की बदलती जरूरतों को पूरा करता है।

प्रो. सुदर्शन कुंटलुरु, डीन कार्यकारी शिक्षा, प्रो. आनंदकुट्टन एनएलबी उन्नीथन, डीन प्रोग्राम्स, प्रो. देबाशीष चटर्जी, निदेशक आईआईएम कोझिकोड और प्रो. सेबेस्टियन एमपी, डीन संकाय प्रशासन और विकास। (बाएं से दाएं)

प्रो. सुदर्शन कुंटलुरु, डीन कार्यकारी शिक्षा, प्रो. आनंदकुट्टन एनएलबी उन्नीथन, डीन प्रोग्राम्स, प्रो. देबाशीष चटर्जी, निदेशक आईआईएम कोझिकोड और प्रो. सेबेस्टियन एमपी, डीन संकाय प्रशासन और विकास। (बाएं से दाएं)

19वें बैच के लिए आवेदन

आईआईएम कोझिकोड ने एक मीडिया कार्यक्रम के दौरान आधिकारिक तौर पर 19वें बैच के लिए एडमिशन शुरू करने की घोषणा की। इस अवसर पर आईआईएम कोझिकोड के डायरेक्‍टर, प्रोफेसर देबाशीष चैटर्जी ने भविष्य के लीडर्स तैयार करने में इस प्रोग्राम की अहमियत पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि यह प्रोग्राम विविधता को बढ़ावा देने के लिए जाना जाता है, खासकर इसमें महिलाओं की भागीदारी काफी अधिक रहती है। उन्होंने आज के दौर में आधुनिक मैनेजमेंट प्रणाली में डेटा एनालिटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) जैसी नई तकनीकों को सीखने की जरूरत पर भी ध्यान दिलाया।

End of Feed