IIM Indore to study cricketer Vaibhav Sooryavanshi: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) इंदौर, क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी पर स्टडी करेगा किउन्होंने किस तरह से सफलता हासिल की है। इसके लिए वैभव पर खेल मनोविज्ञान प्रबंधन के एक्सपर्ट मिलकर उनकी सफलता का फार्मूला खोजेंगे। भारत के इतिहास में पहली बार किसी खिलाड़ी पर आईआईएम इंदौर के द्वारा इस तरह की स्टडी की जाएगी। वैभव सूर्यवंशी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए तूफानी सलामी बल्लेबाजी करते हैं। वैभव ने आईपीएल के इस सीजन में सबसे ज्यादा छक्के मार कर क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा है। उनकी बैटिंग परफॉर्मेंस और छोटी उम्र में जिस तरह से उन्होंने सफलता पाई है उसके चलते आईआईएम अब उन पर केस स्टडी करेगा।
सिक्सर किंग वैभव सूर्यवंशी पर स्टडी करेगी IIM इंदौर (Photo: x.com/rajasthanroyals)
क्या बोले आईआईएम के डायरेक्टर
आईआईएम के डायरेक्टर हिमांशु राय ने बताया कि "यह स्टडी वैभव की उपलब्धियों का विश्लेषण करने के साथ उनकी सामाजिक मनोवैज्ञानिक व संस्थागत कार्यों में जिस तरह से उन्होंने सफलता पाई है, उस पर रहेगी। आईआईएम में वैभव की शुरुआत जिस तरह से हुई और इसके पीछे उनके परिवार ने भी काफी कुछ समर्पण और त्याग किया है। क्रिकेटर वैभव पर स्टडी करने पर आने वाले युवाओं को ये पढ़ने को मिलेगा कि वैभव ने किस तरह से सफलता पाई है। उन्हीं के आधार पर अन्य युवा भी आगे सफलता किस तरह से पा सकते हैं उसकी खोज की जा सकती है।"
IIM इंदौर करेगा वैभव सूर्यवंशी की उपब्धियों पर स्टडी
वैभव सूर्यवंशी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए तूफानी सलामी बल्लेबाजी करते हैं। वैभव ने आईपीएल के इस सीजन में सबसे ज्यादा छक्के मार कर क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा है। उनकी बैटिंग परफॉर्मेंस और छोटी उम्र में जिस तरह से उन्होंने सफलता पाई है उसके चलते आईआईएम अब उन पर केस स्टडी करेगा।
