IIM कोलकाता में टूटा प्लेसमेंट का रिकॉर्ड, MBA में मिले 500 से ज्यादा जॉब ऑफर्स

MBA Campus Placement: टॉप मैनेजमेंट कॉलेज में शामिल IIM कोलकाता में इस साल प्लेसमेंट का रिकॉर्ड शानदार रहा है। इस साल यहां का अधिकतम प्लेसमेंट सैलरी पैकेज सीटीसी 1.15 करोड़ रुपये का रहा है। IIM Culcutta में इस साल Microsoft, Angel One और McKinney जैसी कंपनियों से भी जॉब ऑफर्स आए हैं।

IIM Culcutta Campus Placement: देश के टॉप मैनेजमेंट कॉलेज में शामिल इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट कोलकाता (IIM Culcutta) का इस साल का कैंपस प्लेसमेंट रिकॉर्ड शानदार रहा है। हाल ही में कॉलेज की ओर से सेशन 2022-24 के लिए प्लेसमेंट की डिटेल्स जारी की गई है। जारी डिटेल्स के अनुसार, आईआईएम कोलकाता में 529 जॉब ऑफर्स मिले हैं।

IIM Culcutta

IIM कोलकाता कैंपस

आईआईएम कोलकाता में 464 छात्रों ने कैंपस प्लेसमेंट सेशन में हिस्सा लिया। दो साल के एमबीए कोर्स को करने वाले छात्रों का प्लेसमेंट रिकॉर्ड सामने आया है। यहां HCL, Javis और Uber जैसी टॉप कंपनियों ने कैंपस प्लेसमेंट सेशन में हिस्सा लिया है।

End of Feed