IIM CAT Response Sheet, Answer Key: जारी हुई सीएटी रिस्पॉन्स शीट और आंसर की, iimcat.ac.in से तुरंत करें चेक

IIM CAT Response Sheet 2024, IIM CAT Answer Key 2024: सीएटी 2024 परीक्षा की रिस्पॉन्स शीट और आंसर की जारी कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार iimcat.ac.in से IIM CAT Response Sheet Download और IIM CAT Answer Key Pdf देख सकते हैं, हालांकि खबर में भी डायरेक्ट लिंक दिया गया है।

IIM CAT Response Sheet 2024, IIM CAT Answer Key 2024: भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) कलकत्ता ने आज, 29 नवंबर, 2024 को कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2024 के लिए रिस्पॉन्स शीट और आंसर की जारी कर दी है। बता दें Common Admission Test (CAT) 2024 का आयोजन 24 नवंबर, 2024 को किया गया था, इसके बाद से परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार लगातार आंसर की का इंतजार कर रहे थे, आखिरकार आज Indian Institutes of Management (IIM) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर रिस्पॉन्स शीट और आंसर की जारी कर दी है।

IIM CAT Response Sheet, Answer Key

आईआईएम कैट रिस्पांस शीट, उत्तर कुंजी हुई जारी (image - canva)

रिस्पॉन्स शीट के माध्यम से उम्मीदवारों को अपने आंसर चेक करने और अपने अनुमानित स्कोर की गणना करने में मदद मिल सकेगी। इसके अलावा आंसर की भी जारी की गई है, हालांकि ये अनंतिम है, यानी उम्मीदवार आपत्ति कर सकते हैं, फिर उठाई गई आपत्तियों पर विचार किया जाएगा और अगर आपत्ति सही पाई गईं तो आंसर की में जरूरी बदलाव करके फाइनल आंसर की जारी की जाएगी।

End of Feed