एजुकेशन

Railway RPF SI Admit Card 2024: रेलवे पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती का एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

Railway RPF SI Admit Card 2024 Download: रेलवे पुलिस में सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की तरफ से रेलवे पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती का एडमिट कार्ड जारी हो गया है। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 4660 खाली पदों पर भर्तियां होनी हैं। ऐसे में आवेदन करने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट- rrb.digialm.com पर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

रेलवे पुलिस एसआई एग्जाम

Photo : iStock

Railway RPF SI Admit Card 2024 Download: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की तरफ से रेलवे पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती का एडमिट कार्ड जारी हो गया है। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 4660 खाली पदों पर भर्तियां होनी हैं। ऐसे में आवेदन करने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट- rrb.digialm.com पर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि इस वैकेंसी के लिए परीक्षा का आयोजन 2 दिसंबर से होगा।

रेलवे पुलिस में सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 14 मई 2024 तक का समय दिया गया है। इस परीक्षा में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

RPF SI Admit Card ऐसे करें डाउनलोड

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rrb.digialm.com पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर New updates पर क्लिक करें।
  • अब RRB Railway RPF Constable & Sub Inspector SI Recruitment 2024 के लिंक पर जाएं।
  • यहां Download Here के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और आगे के इस्तेमाल के लिए प्रिंट लेकर रखें।

Railway Police RPF SI Admit Card Download यहां डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें।

कितने पदों पर होगी भर्तियां?

रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, रेलवे पुलिस में सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 2 दिसंबर से शुरू होगी। भर्ती परीक्षाएं 12 दिसंबर 2024 तक चलेंगी। इसके लिए पहले ही नोटिस जारी करके जानकारी दे दी गई थी। बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से कुल 4660 पदों पर भर्तियां होनी हैं। इसमें रेलवे पुलिस सब इंस्पेक्टर के 452 पदों पर और कांस्टेबल के 4208 पदों पर भर्तियां होंगी। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article