एजुकेशन

SSC MTS 2024 Answer Key: एसएससी एमटीएस की आंसर की जारी, जानें कैसे करें ऑब्जेक्शन

SSC MTS 2024 Answer Key Released: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने मल्टी-टास्किंग स्टाफ और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) परीक्षा, 2024 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है। जो उम्मीदवार एसएससी एमटीएस 2024 परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

SSC MTS की आंसर की जारी

Photo : iStock

SSC MTS 2024 Answer Key Released: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने मल्टी-टास्किंग स्टाफ और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) परीक्षा, 2024 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है। जो उम्मीदवार एसएससी एमटीएस 2024 परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को SSC Exam की ऑफिशियल वेबसाइट- ssc.gov.in पर जाना होगा।

एसएससी एमटीएस 2024 परीक्षा 30 सितंबर से 19 नवंबर तक देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। अस्थायी आंसर की के साथ उम्मीदवार की प्रतिक्रिया पत्रक अब नीचे दिए गए लिंक पर उपलब्ध हैं। उम्मीदवार निर्दिष्ट अवधि के दौरान अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन कर सकते हैं।

SSC MTS Answer Key ऐसे करें चेक

  • आंसर की चेक करने के लिए SSC Exam की ऑफिशियल वेबसाइट- ssc.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest updates के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब SSC MTS 2024 Answer key and Objection के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर आंसर की चेक करने का विकल्प आएगा।
  • मांगी गई डिटेल्स से आंसर की चेक कर लें।
  • आंसर की चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

SSC MTS Answer key 2024 यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

कैसे करें ऑब्जेक्शन

अभ्यावेदन पूरा होने के बाद, चुनौती दी गई SSC MTS Answer Key की विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाएगी। विशेषज्ञों की अनुशंसा पर फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। उसके बाद, उम्मीदवार अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर अपने अंकों का मूल्यांकन कर सकेंगे। आंसर की जारी होने के बाद रिजल्ट घोषित किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article