IGNOU Non Teaching Staff Recruitment: इग्नू में नॉन टीचिंग स्टाफ के पदों पर निकली वैकेंसी, 7वें वेतन आयोग के तहत मिलेगी सैलरी

IGNOU Non Teaching Staff Recruitment 2026: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी ने नॉन टीचिंग स्टाफ के पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आप इग्नू नॉन टेक्निकल पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

IGNOU Non Teaching Staff Recruitment 2026: इग्नू में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (IGNOU Non Technical Recruitment) खबर है। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी ने नॉन टीचिंग स्टाफ के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए टेक्निकल असिस्टेंट, टेक्निकल असिस्टेंट नेटवर्किंग, एनिमेटर, गेम डिजाइनर व टेक्निकल रिएलिटी एप्लिकेशन डेवलपमेंट समेत कई पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 2 नवंबर 2026 है। यहां आप इग्नू नॉन टेक्निकल पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

IGNOU Non Teaching Staff Recruitment 2026

IGNOU Non Teaching Staff Recruitment 2026: इग्नू में नॉन टीचिंग स्टाफ के पदों पर निकली वैकेंसी

IGNOU Non Teaching Recruitment 2026: कौन कर सकता है आवेदन

बता दें यहां आवेदन करने के लिए पदानुसार अलग अलग क्वालिफिकेशन निर्धारित किया गया है। टेक्निकल असिस्टेंट के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम 55 प्रतिशत मार्क्स के साथ B.E(CS/IT)/ B.Tech(CS/IT)/ M.Sc(CS/IT)/MCA होना चाहिए। टेक्निकल असिस्टेंट नेटवर्किंग के लिए B.E(CS/IT)/ B.Tech(CS/IT) / M.Sc(CS/IT)/ MCA होना जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

End of Feed