CA Intermediate Result 2026: आईसीएआई ने बताई रिजल्ट की संभावित तारीख, ऐसे कर सकेंगे चेक

CA Intermediate Result 2026 Date: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) सितंबर 2026 में आयोजित CA इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट 22 अक्टूबर की शाम तक जारी कर सकता है। जानें रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद क्या करना होगा?

CA Intermediate Result 2026 Date: चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) सितंबर 2026 में आयोजित CA इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट 22 अक्टूबर की शाम तक जारी कर सकता है। संस्थान ने 14 अक्टूबर 2026 को जारी नोटिस में रिजल्ट की संभावित तारीख की जानकारी दी है।

ICAI CA Intermediate Result 2026 Date

ICAI CA इंटरमीडिएट परिणाम 2026 की तारीख

जिन उम्मीदवारों ने सितंबर में हुई परीक्षा दी थी, वे रिजल्ट जारी होने के बाद ICAI की आधिकारिक वेबसाइट caresults.icai.org पर अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर की जरूरत होगी। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह है कि वे अपनी लॉगिन डिटेल्स पहले से तैयार रखें।

End of Feed