एजुकेशन

ICAI CA Exam 2026: आईसीएआई ने जारी किया सीए सितंबर-नवंबर परीक्षा का पूरा शेड्यूल, ऐसे करें एग्जाम के लिए रजिस्टर

ICAI CA Exam 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया द्वारा सितंबर-नवंबर 2026 परीक्षा के रजिस्ट्रेशन के साथ परीक्षा का पूरा शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार समय रहते रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।

Image

ICAI CA Exam 2026 (Photo - AI)

ICAI CA Exam 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सितंबर-नवंबर 2026 में आयोजित होने वाली चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA 2026) परीक्षाओं को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि आईसीएआई द्वारा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो भी उम्मीदवार सीए फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे आईसीएआई के सेल्फ सर्विस पोर्टल (SSP) के माध्यम से अपना एग्जाम फॉर्म ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करने के साथ ICAI द्वारा सितंबर और नवंबर में होने वाली परीक्षा का शेड्यूल भी जारी कर दिया है।

ऑनलाइन आवेदन की डेट्स

आईसीएआई द्वारा जारी ऑफिशियल शेड्यूल के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 6 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है। लेकिन इसकी लास्ट डेट की जानकारी इस प्रकार है -

बिना लेक फीस के आवेदन19 जुलाई 2026 तक
लेट फीस के साथ आवेदन की अंतिम तिथि22 जुलाई 2026 तक
एप्लिकेशन करेक्शन विंडो23 जुलाई से 25 जुलाई 2026 तक

एप्लिकेशन फीस का पूरा विवरण

विभिन्न स्तरों (Levels) की परीक्षाओं के लिए आवेदन शुल्क नीचे दी गई तालिका के अनुसार निर्धारित किया गया है:

परीक्षा का नामआवेदन फीस
सीए फाउंडेशन (CA Foundation)1,500 रुपये
सीए इंटरमीडिएट (सिंगल ग्रुप)1,500 रुपये
सीए इंटरमीडिएट (दोनों ग्रुप)2,700 रुपये
सीए फाइनल (सिंगल ग्रुप)1,800 रुपये
सीए फाइनल (दोनों ग्रुप)3,300 रुपये

कैसे करें रजिस्ट्रेशन

  • परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीवार आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाएं।
  • होमपेज पर SSP पोर्टल के लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग कर लॉगिन करें।
  • एग्जाम के लिए आवेदन करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करें।

सीए सितंबर नवंबर परीक्षा का एग्जाम पैटर्न

परीक्षा को बेहतर तरीके से हल करने के लिए आईसीएआई द्वारा उम्मीदवारों को एक विशेष सुविधा दी जाती है। सीए की परीक्षाओं में उम्मीदवारों को प्रश्नपत्र हल करने से पहले, दोपहर 1:45 बजे से 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाता है। यह समय प्रश्न पत्र को पढ़ने के लिए दिया जाता है। ध्यान रहे कि यह अतिरिक्त रीडिंग टाइम सीए फाउंडेशन के पेपर 3 और पेपर 4 पर लागू नहीं होगा। इसके साथ ही पोस्ट-क्वालिफिकेशन परीक्षाओं के लिए भी यह सुविधा उपलब्ध नहीं है।

परीक्षा शेड्यूल में नहीं होगा कोई बदलाव

परीक्षा का नामग्रुपपरीक्षा की तिथियां
सीए फाउंडेशन-2, 5, 7 और 9 सितंबर 2026
सीए इंटरमीडिएटग्रुप I1, 3 और 6 सितंबर 2026
सीए इंटरमीडिएटग्रुप II8, 10 और 12 सितंबर 2026
सीए फाइनलग्रुप I2, 4 और 6 नवंबर 2026
CA फाइनलग्रुप II9, 11 और 13 नवंबर 2026

आईसीएआई ने यह पूरी तरह साफ कर दिया है कि एक बार शेड्यूल जारी होने के बाद परीक्षा की तिथियों में किसी भी प्रकार का फेरबदल नहीं किया जाएगा। यदि परीक्षा के किसी दिन केंद्र सरकार या राज्य सरकार द्वारा अचानक कोई सार्वजनिक अवकाश (Public Holiday) घोषित कर दिया जाता है, तब भी सीए की परीक्षा अपने पूर्व निर्धारित समय और तारीख पर ही आयोजित की जाएगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article