ICAI CA Admit Card 2025 Released: जारी हुआ सीए इंटर और फाइनल का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

ICAI CA Admit Card May 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए इंटरमीडिएट और सीए फाइनल एग्जाम का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट icai.org या eservices.icai.org पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से सीए एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।

ICAI CA Admit Card May 2025: आईसीएआई सीए एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म हो गया है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए इंटरमीडिएट और सीए फाइनल एग्जाम का एडमिट कार्ड आज यानी 16 अप्रैल को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आधिकारिक वेबसाइट icai.org या eservices.icai.org पर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी आईसीएआई सीए एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।

ICAI CA Admit Card 2025 OUT

ICAI CA Admit Card 2025 OUT

ICAI CA Inter & Final Exam 2025: कब से कब तक होगी परीक्षा

आईसीएआई सीए फाइनल ग्रुप 1 का आयोजन 2 मई, 4 मई और 6 मई 2025 को किया जाएगा। वहीं, ग्रुप 2 की परीक्षा 8 मई, 10 मई और 13 मई को होगी। जबकि, सीए इंटर की परीक्षा 3 मई, 5 मई, 7 मई, 9 मई, 11 मई और 14 मई को आयोजित की जाएगी। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना एजमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

End of Feed