IBPS RRB PO Score Card: जारी हुआ की ibps.in पर स्कोर कार्ड, आईबीपीएस उम्मीदवार यहां करें चेक

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 4, 2022, 06:53 PM IST

IBPS RRB PO Scores Out: IBPS ने प्रारंभिक CRP PO / MT-XII परीक्षा को लेकर अंक पत्र यानी स्कोर कार्ड को जारी कर दिया है। इसके लिए उम्मीदवार बीते काफी समय से इंतजार कर रहे थे लेकिन उम्मीदवारों को अपडेट के लिए कोई आधिकारिक अपडेट नहीं मिल रहा था लेकिन अब स्कोरकार्ड को जारी कर दिया गया है।

IBPS RRB PO Score Card Direct Link: आईबीपीएस यानी बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान की ओर से प्रारंभिक सीआरपी पीओ / एमटी-बारहवीं परीक्षा के लिए स्कोर कार्ड को जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा देने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in की मदद से स्कोर कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल का उपयोग करते हुए स्कोर कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

IBPS RRB PO score card

IBPS RRB PO स्कोरकार्ड

ऑनलाइन मुख्य परीक्षा 26 नवंबर को आयोजित होने की उम्मीद है। इसके अलावा एडमिट कार्ड और सिटी स्लिप संबंधी अपडेट को लेकर भी ताजा जानकारी जल्द ही बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान की ओर से जारी की जाएगी।

End of Feed