IBPS RRB Office Assistant Admit Card 2026 Released: आईबीपीएस आरआरबी ऑफिस असिस्टेंट प्रीलिम्स का एडमिट कार्ड जारी, इस डेट को होगा एग्जाम

IBPS RRB Office Assistant Admit Card 2026 Released: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने आरआरबी ऑफिस असिस्टेंट भर्ती के लिए प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यहां आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

IBPS RRB Office Assistant Admit Card 2026 Released: आईबीपीएस आरआरबी ऑफिस असिस्टेंट भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (IBPS RRB Office Assistant Admit Card 2026) खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने आरआरबी ऑफिस असिस्टेंट भर्ती के लिए प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यहां आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

IBPS RRB Office Assistant Admit Card 2026 Released

IBPS RRB Office Assistant Admit Card 2026 Released: ऐसे डाउनलोड करें आईबीपीएस ऑफिस असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड

IBPS RRB Office Assistant Exam Date 2026: कब होगी आईबीपीएस आरआरबी ऑफिस असिस्टेंट एग्जाम डेट

बता दें आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा 2026 का आयोजन 6, 12 और 13 दिसंबर को किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में ऑफिस असिस्टेंट के 8183 पद, ऑफिस स्केल 1 के 4256, ऑफिस स्केल 2 जनरल बैंकिंग ऑफिसर के 666 और ऑफिसर स्केल 2 इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी ऑफिसर के कुल 186 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। यहां प्रीलिम्स परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार मेन्स एग्जाम के लिए पात्र माने जाएंगे। मुख्य परीक्षा का आयोजन दिसंबर से जनवरी 2027 के बीच किया जाएगा। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

IBPS RRB Office Assistant Admit Card 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले ibps.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर IBPS RRB Office Assistant Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
IBPS RRB Office Assistant Admit Card 2026: Check Here

IBPS RRB Office Assistant Admit Card 2026: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी

  1. अभ्यर्थी का नाम
  2. माता पिता का नाम
  3. रजिस्ट्रेशन नंबर
  4. परीक्षा का नाम
  5. एग्जाम सेंटर का नाम
  6. एग्जाम सेंटर का पता
  7. पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  8. हस्ताक्षर

IBPS RRB Office Assistant Admit Card: 1 सितंबर से शुरू हुए थे आवेदन

बता दें आईबीपीएस आरआरबी ऑफिस असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की शुरुआत 1 सितंबर 2026 को एक्टिव किया गया था। वहीं आवेदन की आखिरी तारीख 27 सितंबर 2026 थी। वहीं फीस जमा करने की लास्ट डेट 27 सितंबर 2026 थी। करेक्शन के लिए विंडो 7 से 8 अक्टूबर 2026 तक एक्टिव किया गया था। प्रीलिम्स परीक्षा दिसंबर में आयोजित की जाएगी।

End Article
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते है...

End of Feed