IBPS RRB Clerk Exam 2024 Date and Time: आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स कमर कस लें। IBPS RRB Office Assistant के लिए एडमिट कार्ड जारी हो चुका है। अब कुछ दिनों के भीतर ही परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में शामिल होने से पहले परीक्षार्थी एग्जाम पैटर्न और सिलेबस के बारे में अच्छे से जान लें। बता दें कि इस बार परीक्षा 17 अगस्त और 18 अगस्त 2024 को आयोजित की जाएगी।
IBPS RRB Clerk एग्जाम पैटर्न
आईबीपीएस क्लर्क भर्ती परीक्षा के लिए आवदेन प्रक्रिया 7 जून 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 30 जून 2024 तक का समय दिया गया था। इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स अपना एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट- ibps.in से डाउनलोड कर सकते हैं। एग्जाम पैटर्न और एग्जाम टिप्स नीचे देख सकते हैं।
IBPS RRB Clerk Exam Pattern: जानें कैसे होगी परीक्षा
- ऑफिस असिस्टेंट यानी क्लर्क के पद पर भर्ती के लिए सबसे पहले प्रीलिम्स परीक्षा आयोजित की जाती है।
- प्रीलिम्स परीक्षा ऑनलाइन कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (CBT Mode) में होती है।
- इस परीक्षा में कुल 80 सवाल पूछे जाते हैं।
- प्रीलिम्स परीक्षा में रीजनिंग से 40 और न्यूमेरिकल एबिलिटी से 40 यानी कुल 80 सवाल आते हैं।
- हर सवाल के लिए एक अंक निर्धारित है। ऐसे में पूरी परीक्षा 80 मार्क्स की होती है।
- खास बात यह है कि इन 80 सवालों को हल करने के लिए 45 मिनट का ही समय होता है।
IBPS RRB Clerk Exam Tips: ऐसे सॉल्व करें पेपर
निगेटिव मार्किंग: ध्यान रहे कि कंप्यूटर बेस्ड प्रीलिम्स परीक्षा में निगेटिव मार्किंग होती है। हर गलत सवाल पर 0.25 अंक यानी चार गलत जवाब पर एक अंक काट लिए जाएंगे। सवाल का जवाब जब तक कंफर्म ना हो ना मार्क करें।
कम समय लें: हर एक सवाल के लिए 30 सेकेंड तक का ही समय होगा। ऐसे में सवाल पर ज्यादा समय व्यर्थ ना करें। अगल जवाब ना आ रहा हो तो अगले सवाल पर चले जाएं।
गलत जवाब से बचें: परीक्षा ऑनलाइन मोड में होगी इसलिए गलत जवाब देने के बाद सुधारने का मौका नहीं मिलेगा। ऐसे में गलत जवाब देने से बचना होगा।
माउस पर कंट्रोल रखें: कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट के दौरान एग्जाम हॉल में मिलने वाले माउस पर कंट्रोल रखें। कभी-कभी घबराहट में गलत जवाब पर मार्क हो जाता है और मार्क्स कट जाता है।
