IBPS PO Prelims Result 2025 Date, Kab Aayega, Sarkari Result 2025: आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। बैंकिंग एवं कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) जल्द ही प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित (IBPS PO Prelims Result 2025) करेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना परिणाम चेक (IBPS PO Prelims Result) कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा। रिजल्ट के साथ यहां कटऑफ लिस्ट भी जारी की जाएगी।
IBPS PO Prelims Result 2025 Date: यहां देखें आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट
IBPS PO Prelims Result 2025: कब हुई थी परीक्षा
इस बार आईबीपीएस पीओ की प्रारंभिक परीक्षा 17, 23 और 24 अगस्त को आयोजित की जाएगी। प्रीलिम्स परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार मेन्स की परीक्षा के लिए पात्र माने जाएंगे। मेन्स की परीक्षा 12 अक्टूबर 2025 को निर्धारित है। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
IBPS PO Prelims Result 2025: ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर IBPS PO Prelims Result 2025 लिंक पर जाएं।
- रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
- यहां नीचे सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित हो जाता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।
IBPS PO Prelims Result: रिजल्ट पर होगी ये जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम (Candidate Name)
- कैटेगिरी (Category)
- रजिस्ट्रेशन नंबर (Registration Number)
- रोल नंबर (Roll Number)
- किस पद के लिए आवेदन (Post Applied for)
- सेक्शनल स्कोर्स (Sectional scores)
- ओवरऑल स्कोर (Overall Score)
- कटऑफ स्कोर (Cutoff Score)
आईबीपीएस पीओ के रिजल्ट से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
