IBPS Clerk XIII Recruitment 2023: आईबीपीएस क्लर्क एग्जाम के लिए आज से करें आवेदन, जानें योग्यता व अन्य जरूरी डिटेल्स

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jul 1, 2023, 06:36 AM IST

IBPS Clerk XIII Recruitment 2023: इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने क्लर्क परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन ibps.in पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले यहां शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन व आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी जरूर जांच लें।

IBPS Clerk XIII Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: बैंक में नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका है। इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन (IBPS Clerk XIII Notification 2023) जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ibpsonline.ibps.in पर आज यानी 1 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 21 जुलाई निर्धारित की गई है।

IBPS Clerk Notification 2023

IBPS Clerk Notification 2023

IBPS Clerk Notification 2023: ऐसे होगा क्लर्क का चयन

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से क्लर्क के हजारों पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए चयन प्रीलिमनरी परीक्षा और मुख्य परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। आईबीपीएस की ओर से प्रीलिम्स परीक्षा अगस्त या सितंबर और मेन्स परीक्षा अक्टूबर में आयोजित किए जाने की संभावना है। हालांकि परीक्षा की सटीक तारीख तय समय के अंदर सूचित कर दी जाएगी।

End of Feed